एक्सप्लोरर

Caste Census: जाति आधारित जनगणना पर ममता बनर्जी ने दूसरे दलों के पाले में डाली गेंद, जानें क्या कहा

Caste Census: सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों, मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार को आम सहमति पर पहुंचने दें. उन्होंने इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ कहने से इनकार किया.

Caste Census: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सोमवार को कहा कि अगर सभी राजनीतिक दल आम सहमति पर पहुंच जाते हैं तो वह राष्ट्रव्यापी जाति आधारित जनगणना को स्वीकार करेंगी. उनका यह बयान उस समय आया है जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 10 दलों के प्रतिनिधिमंडल ने जाति आधारित जनगणना पर जोर देने के लिए नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी.

ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘जब चर्चा होगी और अगर आम सहमति बन जाती है, तो मुझे इसे स्वीकार करने में कोई समस्या नहीं होगी. अगर सभी राजनीतिक दल और राज्य आम सहमति पर पहुंचते हैं तो मैं नहीं लड़ूंगी. राजनीतिक दलों, मुख्यमंत्रियों और केंद्र सरकार को आम सहमति पर पहुंचने दें.’’

सीएम ने इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ कहने से इनकार करते हुए कहा कि एक राज्य से दूसरे राज्य में भावनाएं अलग-अलग होती हैं. उन्होंने कहा, ‘‘नीतीश जी ने इस मुद्दे पर अपने सवाल रखे हैं. देखते हैं कि इस पर दूसरे लोग क्या प्रतिक्रिया देते हैं.’’

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न जातियों के आंकड़े विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से तैयार करने में मदद करेंगे क्योंकि उनमें से कई को अब तक उनकी वास्तविक आबादी के अनुरूप लाभ नहीं मिला है. पीएम मोदी से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में नीतीश कुमार के अलावा आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समेत कई अन्य दलों के प्रतिनिधि भी शामिल थे. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने जाति आधारित जनगणना का मजबूती से समर्थन किया.

नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी बात धैर्य से सुनी. इस मामले पर प्रधानमंत्री के रुख के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मोदी ने इसे (जाति आधारित जनगणना को) ‘‘खारिज नहीं’’ किया और हरेक की बात सुनी. उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना से विभिन्न विकास योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी.

वहीं तेजस्वी यादव ने जाति आधारित जनगणना के समर्थन में कहा कि यह गरीबों के लिए मददगार साबित होने वाला ‘ऐतिहासिक’ कदम होगा. उन्होंने कहा कि यदि जानवरों और पेड़ों की गणना की जा सकती है तो लोगों की भी गणना की जा सकती है.

West Bengal Bypolls: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की EC से मांग- पश्चिम बंगाल में उपचुनाव की घोषणा करे, राज्य में कोरोना पूरी तरह नियंत्रित

Caste Census: जातिगत जनगणना को लेकर नीतीश कुमार और पीएम मोदी की मुलाकात के क्या हैं मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली कैसे पहुंचे 10 हजार CAPF जवान? क्या है पूरा अपडेट
CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली कैसे पहुंचे 10 हजार CAPF जवान? क्या है पूरा अपडेट
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget