एक्सप्लोरर

Caste Census: जातिगत जनगणना को लेकर नीतीश कुमार और पीएम मोदी की मुलाकात के क्या हैं मायने?

Caste Census: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में आज बिहार से जुड़ी अलग-अलग दलों के कुल 11 नुमाइंदों ने जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

दिल्ली: जातिगत जनगणना के मुद्दे पर आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार से जुड़ी हुई अलग-अलग दलों के कुल 11 नुमाइंदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री से इस मुलाकात के दौरान इस प्रतिनिधिमंडल ने जातिगत जनगणना की जरूरत बताते हुए जनगणना में जातिगत जनगणना को शामिल करने की मांग की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई इस मुलाकात के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार  विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, वीआईपी पार्टी के मुकेश साहनी समेत अन्य लोग मौजूद थे. प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने जातिगत जनगणना की मांग दोहराते हुए कहा कि अगर यह जनगणना होती है तो इससे सरकारी योजनाओं का फायदा जरूरतमंदों तक पहुंच सकेगा.

नीतीश कुमार ने इस बैठक के दौरान संसद में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए उस जवाब का भी जिक्र किया जिसमें केंद्र सरकार ने फिलहाल जातिय जनगणना के किसी भी विचार से इनकार किया था. गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र के दौरान जब जातिय जनगणना को लेकर सवाल पूछे गए तो केंद्र सरकार ने जवाब में कहा कि फिलहाल तो जातिय जनगणना करवाने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है और ना ही किसी तरह का कोई विचार है.

बिहार की विपक्षी पार्टियों ने नीतीश कुमार को पीएम मोदी से चर्चा करने की बात की थी 

केंद्र सरकार की तरफ से सामने जवाब के बाद बिहार की विपक्षी पार्टियों के नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर चर्चा करने की बात कही इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का वक्त मांगा था.

इसी बैठक में मौजूद बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर देश में धर्म के आधार पर जनगणना हो सकती है तो जाति के आधार पर क्यों नहीं. अगर यह जनगणना होती है तो इससे सरकार की योजनाओं को अच्छे ढंग से लागू करने में भी मदद मिलेगी. तेजस्वी ने सवाल पूछा कि अभी कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण संशोधन विधेयक को संसद के दोनों सदनों से पास करवाया था तो सवाल यह है कि अगर जाति जनगणना ही नहीं होगी तो किस आधार पर राज्य जातियों को ओबीसी सूची में शामिल कर पाएंगे.

कई राजनीतिक दल भी जाति जनगणना की मांग करते आ रहे हैं

सिर्फ बिहार के राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि उसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़े हुए कई राजनीतिक दल भी जाति जनगणना की मांग करते आ रहे हैं. संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में ओबीसी आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस की तरफ से भी कहा गया कि जातिय जनगणना देश की जरूरत है हालांकि कांग्रेस की तरफ से यह भी बताया गया था कि वैसे तो साल 2011 में एक जनगणना करवाई गई थी लेकिन उसमें त्रुटि होने के चलते उससे जुड़े हुए आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए.

प्रधानमंत्री के साथ बैठक में भले ही बिहार की राजनीति से जुड़े हुए राजनीतिक दल हो लेकिन जिस तरह से इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दल मांग कर रहे हैं यह देखना दिलचस्प होगा कि अब केंद्र सरकार का क्या रुख है. क्योंकि संसद के दौरान तो केंद्र सरकार ने जाति जनगणना को लेकर किसी भी तरह के विचार से इनकार कर दिया था लेकिन अब जबकि खुद बीजेपी के सहयोगी दल और उसी की पार्टी के नेता भी जाति जनगणना पर खुल कर बोल रहे हैं ऐसे में केंद्र सरकार उस पर क्या तय करती है!! क्योंकि सरकार का जो भी फैसला होगा उसका असर आने वाले दिनों में होने वाले चुनावों पर भी देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें.

अफगानिस्तान में फंसे 135 और भारतीय दोहा से दिल्ली पहुंचे, अमेरिका ने 146 भारतीयों को अपने विमानों के जरिए पहुंचाया

ब्रिटेन के पूर्व पीएम ने अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी को बताया दुखद, कहा- यह फैसला राजनीति से था प्रेरित

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget