एक्सप्लोरर

बाबा का ढाबा को मशहूर करने वाले यूट्यूबर के खिलाफ FIR दर्ज, धोखाधड़ी का आरोप

वासन ने 'बाबा का ढाबा' के मालिक का वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया था जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोग ढाबे के मालिक कांता प्रसाद की मदद के लिए आगे आए थे.

नई दिल्ली: 'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद ने उनके ढाबे को मशहूर करने वाले यूट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया है. दिल्ली के मालवीय नगर में कांता प्रसाद ने गौरव वासन के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कराया है. पुलिस के अनुसार प्रसाद की ओर से 31 अक्टूबर को मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. इससे एक महीने पहले ही वासन का बनाया वीडियो वायरल हुआ था.

ढाबे के मालिक का आरोप है कि गौरव ने उनकी मदद के लिए चंदे के रूप में मिली बड़ी राशि का गबन किया है. वासन ने 'बाबा का ढाबा' के मालिक का वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया था जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोग ढाबे के मालिक कांता प्रसाद की मदद के लिए आगे आए थे.

शिकायत में क्या आरोप है शिकायत में प्रसाद ने आरोप लगाया है कि वासन ने जानबूझकर सिर्फ अपना, अपने परिवार और दोस्तों के खाते का विवरण और मोबाइल नंबर दान देने वाले लोगों के साथ शेयर किया और मदद के रूप में बड़ी राशि हासिल की. उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी भी नहीं दी. वासन ने हालांकि आरोपों से इनकार किया है.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद इस संबंध में भारतीय दंड संहिता के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. इससे पहले दिन में प्रसाद ने कहा था कि लोग उन्हें ‘लालची’ बता रहे हैं, जिससे उन्हें दुख हुआ.

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रसाद अपने वकील प्रेम जोशी और ब्लॉगर तुशांत के साथ मौजूद थे. उन्होंने दावा किया कि वासन ने उन्हें 26 अक्टूबर को 2.33 लाख रुपये का चेक तब दिया जब उसे इसके लिए ट्रोल किया गया. वहीं जोशी ने दावा किया कि 26 अक्टूबर को वासन ने जब प्रसाद को चेक सौंपा तो उनसे एक कागज पर यह दावा करते हुए हस्ताक्षर कराया कि सभी बकाया दिया जा चुका है. हालांकि, बाद में उसने प्रसाद को दोबारा 1.45 लाख रुपए दिए.

ये भी पढ़ें- बाबा का ढाबा विवाद: घपले के आरोप से दुखी यूट्यूबर गौरव वासन का दावा- 'मैंने पूरे पैसे दिए, बैंक स्टेटमेंट भी शेयर की' 'बाबा का ढाबा' के बूढ़े कपल की आंखों का दिल्ली के हॉस्पिटल ने फ्री में किया इलाज, सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget