एक्सप्लोरर

बाबा का ढाबा विवाद: घपले के आरोप से दुखी यूट्यूबर गौरव वासन का दावा- 'मैंने पूरे पैसे दिए, बैंक स्टेटमेंट भी शेयर की'

बाबा ने एबीपी न्यूज़ से कहा, ‘’गौरव ने हमारे साथ धोखा किया है. उसने अपना अपनी बीवी और अपने भाई के खातों की डिटेल्स दी थी.इस पूरे मामले में यूट्यूबर गौरव वासन ने भी अपना पक्ष सामने रखा और साथ ही अपने एकाउंट्स की डिटेल्स भी शेयर की.

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में लोकप्रिय भोजनालय 'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद ने यूट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ धन की हेराफेरी की शिकायत दर्ज कराई है. अब इस मामले में यूट्यूबर गौरव वासन का पक्ष भी सामने आया है. गौरव ने दावा किया है कि उन्होंने पूरा पैसा बाबा को दे दिया है. हाल ही में 80 साल के कांता प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद वह काफी फेमस हो गए थे.

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में उन्होंने लॉकडाउन के दौरान दुकान न चल पाने से आर्थिक तंगी को लेकर अपनी व्यथा बतायी थी. उन्होंने यूट्यूबर वासन के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में अपने संघर्ष के बारे में बात की थी.

कांता प्रसाद ने अपनी शिकायत में क्या कहा है?

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कांता प्रसाद ने कहा कि वासन ने उनका वीडियो शूट किया और इसे ऑनलाइन पोस्ट किया और सोशल मीडिया पर जनता को उन्हें पैसे देने की अपील की. लेकिन वासन ने जानबूझकर केवल अपने और अपने परिवार/दोस्तों की बैंक डिटेल्स और मोबाइल नंबर शेयर किए और मुझे कोई भी जानकारी दिए बिना कई प्रकार के भुगतानों के माध्यम से दान की भारी राशि अपने पास इकट्ठा की.

बाबा ने एबीपी न्यूज़ से कहा, ‘’गौरव ने हमारे साथ धोखा किया है. उसने अपना अपनी बीवी और अपने भाई के खातों की डिटेल्स दी थी. गौरव ने कहा था कि दो लाख रुपए हमारे खाते में आए हैं और वह हम दे देंगे. एक वीडियो आया था, जिसमे गौरव किसी से कह रहे थे कि बाबा के खाते में 20 लाख रुपये आए हैं, यह उन्हें कैसे पता? हमारा खाता तो सील है. गौरब ने दो लाख रुपए दिए हैं.’’

गौरव वासन ने क्या कहा है?

इस पूरे मामले में यूट्यूबर गौरव वासन ने भी अपना पक्ष सामने रखा और साथ ही अपने एकाउंट्स की डिटेल्स भी शेयर की. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी एकाउंट डिटेल्स पहले दिन लोगों के साथ शेयर की, जिसमें लोगों ने बाबा की मदद के लिए पैसे भेजे थे. गौरव का यह भी कहना है कि उनके पास पेटीएम नहीं है, इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी की पेटीएम डिटेल्स शेयर की और पेटीएम में भी लोगो ने पैसे भेजे, पूरा पैसा बाबा को दे दिया गया है.

बाबा का ढाबा विवाद: घपले के आरोप से दुखी यूट्यूबर गौरव वासन का दावा- 'मैंने पूरे पैसे दिए, बैंक स्टेटमेंट भी शेयर की

दरअसल इस पूरे मामले पर विवाद तब शुरू हुआ जब, 25 अक्टूबर को लक्ष्य चौधरी नाम के यूट्यूबर ने एक वीडियो बनाई, जिसमें गौरव पर यह आरोप लगाया गया कि उन्होंने बाबा के साथ पैसे का गबन किया और उनके पास ज़्यादा पैसे आए है, जिसको उन्होंने बाबा को नहीं दिया. इसी वीडियो में बाबा कांता प्रसाद और उनके मैनेजर तुशांत ने भी अपनी बात रखी कि गौरव ने उन्हें पैसे नहीं दिए. तुशांत बाबा के साथ उस वीडियो के वायरल होने के अगले ही दिन से हैं और अब बाबा का पूरा बिज़नेस वही संभालते है.

गौरव ने बाबा को दिए दो लाख रुपए

लक्ष्य चौधरी के वीडियो जारी करने के अगले ही दिन गौरव बाबा के पास पहुंचे और उन्हें दो लाख 33 हज़ार 677 रुपये का चेक दिया. गौरव ने चेक की डिटेल्स और साथ ही बाकी पैसा जो बाबा को दिया है, उसकी डिटेल्स भी शेयर की हैं. अब पुलिस तक इस मामले की लिखित शिकायत तो पुहंच गई है, लेकिन अभी इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें-

आतंक के खिलाफ फ्रांस का बड़ा एक्शन, माली में एयरस्ट्राइक कर अलकायदा के 50 आतंकी ढेर किए

फ्रॉड से छुटकारा: घर बैठे जरूरत के हिसाब से अपना आधार करें लॉक या अनलॉक, यहां जानें आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले में अभिषेक बनर्जी को नहीं आई कोई गंभीर चोट? चेकअप करने वाले डॉक्टर ने MLC रिपोर्ट में क्या बताया
हमले में अभिषेक बनर्जी को नहीं आई कोई गंभीर चोट? चेकअप करने वाले डॉक्टर ने MLC रिपोर्ट में क्या बताया
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना, कहा- 'बदले की राजनीति'
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना, कहा- 'बदले की राजनीति'
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
Bikaner: दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
Embed widget