एक्सप्लोरर

ट्रैक पर 350 किलोमीटर प्रति घंटे से होगा बुलेट ट्रेन का टेस्ट, इतनी ही स्पीड से टेकऑफ करता है प्लेन

बुलेट ट्रेन का परीक्षण 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किया जाएगा, अधिकारी ने कहा कि हम 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से परीक्षण करेंगे, लेकिन परिचालन गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी.

बुलेट ट्रेन का परीक्षण 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किया जाएगा जो लगभग विमानों के उड़ान भरते समय की गति होती है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि ऐसा पहला परीक्षण गुजरात में बिलिमोरा और सूरत के बीच 2026 में किया जाएगा और उसके बाद इसके अन्य खंडों में होगा.

ट्रेन के परिचालन की गति 320 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी. एक अधिकारी ने कहा कि यह परियोजना यात्रियों के लिए तथा हवाई यात्रा से प्रतिस्पर्धा के लिहाज से बड़ा बदलाव लाने वाली होगी. उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन में चढ़ने में यात्रियों को कम समय (चैक-इन टाइम) लगेगा, अधिक जगह होगी और इन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी होगी जो विमानों में सवार रहने के दौरान नहीं मिलती.

350 किलोमीटर की रफ्तार से करेंगे परीक्षण

अधिकारी ने कहा कि हम 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से परीक्षण करेंगे, लेकिन परिचालन गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. उन्होंने बताया कि ये ट्रेनें ‘स्लैब ट्रैक प्रणाली’ वाली विशेष पटरियों पर दौड़ेगी जिसे पटरियों के निर्माण की एचएसआर तकनीक कहा जाता है और इसका पेटेंट जापानियों के पास है. अधिकारी ने कहा कि बुलेट ट्रेन इन पटरियों पर 350 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ने के लिहाज से फिट रहेंगी.

गुजरात में कुछ महीने में होने हैं विधानसभा चुनाव

सूत्रों ने कहा कि इसका किराया इकोनॉमी श्रेणी की उड़ान के समकक्ष होगा और इसमें निशुल्क सामान की सीमा भी अपेक्षाकृत अधिक होगी. गुजरात में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं और इस पृष्ठभूमि में परियोजना की गति बढ़ाने पर जोर है. इसके परीक्षण के लिए भी गुजरात के सेक्शन को चुना गया है जहां राष्ट्रीय उच्च गति रेल निगम लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने पहले ही जरूरी 99 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण कर लिया है.

जापान से प्राप्त डिजाइनों का इस्तेमाल करते हुए ‘फुल स्पैन लांचिंग मैथड’ (एफएलएसएम) के माध्यम से निर्माण किया जा रहा है. यह दुनिया की सबसे आधुनिक पुल निर्माण प्रौद्योगिकियों में से एक है. एनएचएसआरसीएल ने बिलिमोरा और सूरत के बीच प्रति महीने 200 से 250 पिलर का निर्माण किया है.

नर्मदा पर बनाया जा रहा है सबसे लंबा पुल

इस परियोजना के तहत सबसे लंबा (1.26 किलोमीटर) पुल नर्मदा नदी पर बनाया जा रहा है जिसे जुलाई 2024 में पूरा किया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार वापी से साबरमती के बीच सभी आठ हाई-स्पीड रेल स्टेशनों पर निर्माण कार्य अनेक स्तरों पर है. बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की कुल लंबाई 508.17 किलोमीटर है और इससे अहमदाबाद से मुंबई के बीच की दूरी करीब दो घंटे 58 मिनट में पूरी होने की संभावना है. इस मार्ग में आठ स्टेशन गुजरात में और चार महाराष्ट्र में पड़ेंगे.

Gujarat Ram Navami Clash: 'हिंसा की पहले से थी प्लानिंग, विदेशी आकाओं के संपर्क में थे आरोपी', गुजरात में राम नवमी हिंसा पर बोली पुलिस

Russia Ukraine War: बूचा में फिर रूसी बर्बरता, मेयर का दावा, मॉस्को सेना ने मारे 720 से ज्यादा लोग, 200 से अधिक लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
सौरव दास, आशुतोष रांका को जमानत मिलने पर अभिजीत दीपके बोले- 'अब मेरे बिना कोई...'
सौरव दास, आशुतोष रांका को जमानत मिलने पर अभिजीत दीपके बोले- 'अब मेरे बिना कोई...'
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया ये जवाब
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया ये जवाब
Embed widget