एक्सप्लोरर

बुलेट ट्रेन का भूमि पूजन हुआ: जानें पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

‘’मुंबई से अहमदाबाद की दूरी अब घट गई है. दोनों शहरों के बीच बुलेट ट्रेन का सफर हवाई सफर से भी आसान होगा. सभी लोगों को इसका लाभ मिलेगा.’’

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ मिलकर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास कर दिया है. इस मौके पर दोनों ही प्रधानमंत्रियों ने एक दूसके की जमकर सराहना की है. जहां शिंजो आबे ने पीएम मोदी को ग्लोबल और दूरदर्शी नेता बताया वहीं पीएम मोदी ने भी इस प्रोजेक्ट के लिए शिंजो आबे का आभार व्यक्त किया है.

जानिए- बुटेल ट्रेन के शिलान्यास के साथ ही शिंजो आबे ने चीन को क्या संदेश दिया

IN PICS: भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेन के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

जानें पीएम मोदी के भाषण की दस बड़ी बातें-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुजराती में आबे का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि कोई भी देश आधे-अधूरे संकल्पों और बंधे हुए आदर्शों के साथ आगे नहीं बढ़ सकता.
  • ‘’ये न्यू इंडिया है इसकी उड़ान और इच्छाशक्ति असीमित है. मैं देश की सवा सौ करोड़ जनता को कहना चाहता हूं कि हम सपने को सच करने की ओर बढ़ रहे हैं.’’
  • ‘’आज जापान ने दिखा दिया है वह भारत का कितना अच्छा दोस्त है. शिंजो आबे की वजह से ही आज बुलेट ट्रेन का शिलान्यास संभव हुआ है.’’
  • ‘’अब देश में रफ्तार के साथ रोजगार भी बढ़ेगा. बुलेट ट्रेन के रख रखाव के लिए चार हजार से ज्यादा कर्मचारियों की जरुरत पड़ेगी, इससे रोजगार बढ़ेगा.’’
  • ‘’अब वक्त धीरे-धीरे आगे बढ़ने का नहीं है. अब दुनिया तेजी से बदल रही है. तेज गति और तेज तकनीक से देश तेजी से आगे बढ़ेगा.’’
  • ‘’इस प्रॉजेक्ट से मेक इन इंडिया को भी मजबूती मिलेगी. इस प्रॉजेक्ट से रेलवे को फायदा होगा और  रेलवे के नेटवर्क को नएपन की ओर जाना होगा.’’
  • ‘’मुंबई से अहमदाबाद की दूरी अब घट गई है. दोनों शहरों के बीच बुलेट ट्रेन का सफर हवाई सफर से भी आसान होगा. सभी लोगों को इसका लाभ मिलेगा.’’
  • ‘’हमने सभी क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया है. बुलेट ट्रेन से भारत के उघोगों को भी फायदा मिलेगा और देश की तरक्की होगी.’’
  • ‘’बुलेट ट्रेन की तकनीक जापान की है लेकिन संसाधन भारत से ही जुटाए जाएंगे. इस प्रॉजेक्ट के पूरा होने के बाद रेलवे का भार घटेगा और उसका समय भी बचेगा.’’
  • ‘’जापान और भारत ने ठान लिया है कि ये प्रोजेक्ट को हम पूरा करके रहेंगे. हम दोनों एक दिन जरुर बुलेट ट्रेन से मुंबई से अहमदाबाद जाएंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget