एक्सप्लोरर

ABP EXCLUSIVE: अलवर में गौशाला पर बुलडोजर चलाए जाने का कौन है दोषी?

Bulldozer Runs On Gaushala: राजस्थान के अलवर में मंदिर पर बुलडोजर चलने के बाद गौशाला पर भी महाबली का प्रयोग किया गया है. मामले की सच्चाई जानने के लिए एबीपी न्यूज ने इसकी पड़ताल की.

Bulldozer Politics: देश में अभी बुलडोजर की राजनीति चरम पर है. दूसरे राज्यों के साथ राजस्थान में भी बुलडोजर की राजनीति बढ़ती जा रही है. कुछ दिन पहले अलवर के राजगढ़ में गहलोत सरकार ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में शिव मंदिर ध्वस्त करवा दिया था इसके बाद रूंध मैथना गांव में गौशाला पर बुलडोजर चलवा दिया. इसके बाद यहां सैकड़ों गोवंश बेघर हो गए. इस मामले की सच्चाई जानने के लिए हमारे संवाददाता रविकांत ने ग्राउंड जीरो पर जाकर सच्चाई को जाना.

इस गौशाला को हटाए जाने को लेकर राजनीति जोरों पर है. राज्य में बीजेपी के साथ-साथ कई हिंदू संगठनों ने कांग्रेस की गहलोत सरकार पर मंदिर के बाद गौशाला पर बुलडोजर चलवाने का आरोप लगाया है. इन आरोपों में कितनी सच्चाई है ये जानने के लिए एबीपी रिपोर्टर रविकांत जब रूंध मैथना गांव की गौशाला पहुंचे तो वहां पर गायों को हटाया जा रहा था और मवेशी गाड़ी में भरा जा रहा था.

गौशाला के पांच हिस्सों को वन विभाग ने गिराया

गौशाला काफ़ी बड़ी है. इसके चारों तरफ़ दीवार थी जिसे वन विभाग ने गिरा दिया है. इस गौशाला के पांच हिस्से हैं और सभी को अलग से दीवार से घेरा गया था इन दीवारों को भी वन विभाग ने गिरा दिया है.

क्या कहना है गांववालों का

इस मामले पर जब गांववालों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस गौशाला में गायों को पहले तो चारा ही नहीं मिलता और अगर मिलता भी है तो भूसा मिलावटी होता था जिससे गाएं आए दिन मरती रहती थीं. गांववालों ने आगे बताया कि इस गौशाला को चलाने वाला इसी गांव का एक व्यक्ति था जिसने किसी और जगह एक छोटी सी ज़मीन गौशाला के लिए रजिस्टर कराई थी लेकिन यहां पर 40 बीघा ज़मीन को अवैध रूप से गौशाला के लिए क़ब्ज़ा कर रखा था.

खेतों में नुकसान करते थे मवेशी

गांववालों ने कई बार इसकी शिकायत की थी कि मवेशी खेत चर जाते हैं. लिहाज़ा वन विभाग ने नियमों के तहत अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए बिना प्रसाशन और पुलिस को सूचित किया गौशाला की दीवारें शनिवार को गिरा दीं. आपको बता दें कि कुल 400 गायों में से 150 गायों को गांववालों ने गोद ले लिया है और बाक़ी गायों को आस-पास की तीन गौशालाओं में भेजा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: अलवर में मंदिर के बाद गोशाला पर चला बुलडोजर, 400 गोवंश हुए बेसहारा

ये भी पढ़ें: Alwar News: अलवर में मंदिर पर बुलडोजर का सियासी साइड इफेक्ट, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने धरना देकर गहलोत सरकार पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
प्रतिबंधित संगठन ULFA की तारीफ कर घिरे असम मंत्री, CM हिमंत ने दी सफाई
प्रतिबंधित संगठन ULFA की तारीफ कर घिरे असम मंत्री, CM हिमंत ने दी सफाई
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget