एक्सप्लोरर

Budget 2024: ‘एक अलग देश की मांग’ कांग्रेस नेता डीके सुरेश ने बजट पर टिप्पणी कर मचाया हंगामा, बाद में दी सफाई

DK Suresh Remarks: देश में एक बार फिर उत्तर और दक्षिण की बहस शुरू हो गई है. कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके सुरेश ने इसको लेकर बयान देकर फिर से हंगामा खड़ा कर दिया है.

Union Budget 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का गुरुवार (01 फरवरी, 2024) को अपना अंतरिम बजट 2024 पेश किया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के बाद तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं. इसी क्रम में कर्नाटक में कांग्रेस नेता और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिस पर बवाल मचा हुआ है. हालांकि बाद में उन्होंने सफाई भी दी. 

बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता ने गुरुवार (01 फरवरी) को कहा कि जब फंड देने की बात आती है तो दक्षिण भारत को हमेशा नजरअंदाज किया जाता है. इसके बाद उन्होंने कहा कि इससे आखिरकार उन्हें देश के दक्षिणी हिस्से के लिए एक अलग देश की मांग करनी पड़ेगी.

‘एक अलग देश की मांग के लिए...’

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए डीके सुरेश ने कहा, “केंद्र सरकार फंड आवंटित करते समय दक्षिण भारत की अनदेखी कर रही है. वे उत्तर भारत, विशेषकर हिंदी पट्टी के लिए अधिक फंड आवंटित करते हैं. यह नहीं बदल रहा है और अगर ऐसा ही चलता रहा तो यह हमें हिंदी पट्टी से अलग होने और एक अलग देश की मांग करने के लिए उकसाएगा. हमें वह जरूर मिलना चाहिए जिसके हम हकदार हैं.”

क्या कहा सफाई में?

बाद में इस पर सफाई देते हुए डीके सुरेश ने कहा कि वह एक "गर्वित भारतीय और कांग्रेसी" के रूप में भारत की एकता और अखंडता के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा, "एक गौरवान्वित भारतीय और एक गौरवान्वित कन्नडिगा! दक्षिण भारत और विशेष रूप से कर्नाटक को धन वितरण में अन्याय की क्रूरता का सामना करना पड़ा है. दूसरा सबसे बड़ा जीएसटी योगदान देने वाला राज्य होने के बाद भी, केंद्र कर्नाटक और दक्षिणी राज्यों के साथ पूरी तरह से अन्याय कर रहा है, जबकि गुजरात जैसे राज्यों में 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है. यह अन्याय नहीं तो क्या है?"

बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया ये आरोप

वहीं, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने डीके सुरेश पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी विभाजनकारी राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा, “एक समय में कांग्रेस सरदार पटेल जैसे नेताओं वाली पार्टी थी, जिन्होंने भारत को एक विविध लेकिन एकीकृत राष्ट्र में तब्दील करने के लिए काम किया. आज की राहुल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व डीके सुरेश जैसे लोग कर रहे हैं जो भ्रष्टाचार के आरोपी कांग्रेस के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई हैं, जो जमानत पर बाहर हैं. उनका एजेंडा उत्तर-दक्षिण संघर्ष और तुष्टिकरण की राजनीति से लोगों को बांटना है.”

ये भी पढ़ें: Karnataka Flag Row: कर्नाटक में भगवा ध्वज और हरे झंडे पर बवाल, बीजेपी बोली- ये फ्लैग कोड के खिलाफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget