एक्सप्लोरर

हैदराबाद में एक न्यूज चैनल के ऑफिस पर हमला, चंद्रबाबू नायडू बोले- 'हिंसा के जरिए...'

हैदराबाद में मीडिया चैनल के कार्यालय पर हमले को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए झटका कहा है.

BRS Workers attack in Hyderabad: हैदराबाद में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां बीआरएस (BRS) कार्यकर्ताओं ने महा न्यूज चैनल के मुख्य कार्यालय पर हमला किया. यह हमला फोन टैपिंग मामले में बीआरएस नेता KTR के खिलाफ गलत खबरें प्रसारित करने के आरोप में किया गया. हमलावरों ने कार्यालय की खिड़कियां, फर्नीचर और स्टूडियो को तोड़ डाला. इसके साथ कार्यालय में बाहर खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे चैनल के कर्मचारियों पर भी हमला किया गया.

घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी प्रतिक्रिया

इस घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और मीडिया संस्थानों पर हमला एक गंभीर अपराध है. उन्होंने कहा, "धमकियों और हिंसा के जरिए मीडिया की आजादी को दबाने की कोशिश लोकतंत्र के लिए एक बड़ा झटका है." उन्होंने महा न्यूज के प्रबंधन, कर्मचारियों और पत्रकारों के साथ एकजुटता भी जताई.

मीडिया पर हिंसक हमला करना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं- पवन कल्याण

आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर मीडिया की किसी खबर पर आपत्ति है, तो उसे कानूनी और लोकतांत्रिक तरीकों से उठाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "सीधे हिंसक हमले करना बिल्कुल अस्वीकार्य है. यह लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है और मीडिया की आवाज को दबाने की कोशिश है." उन्होंने सरकार से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की.

हैदराबाद की घटना ने छेड़ दी तीखी बहस

इस घटना ने राजनीतिक और मीडिया हलकों में तीखी बहस छेड़ दी है. कई लोगों ने मांग की है कि सरकार को पत्रकारिता की स्वतंत्रता का सम्मान करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. इस घटना से मीडिया की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है. अब सवाल यह है कि क्या सरकार इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएगी?

यह भी पढ़ेंः गाजर के हलवे से लेकर अंतरिक्ष से भारत के नजारे तक... जानें पीएम मोदी की शुभांशु शुक्ला से बातचीत की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
Video: पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
Embed widget