एक्सप्लोरर

BPSC Protest: गिरफ्तार किए गए प्रशांत किशोर! PK की टीम बोली- जबरन उठाया , खाली कराया गया गांधी मैदान

Prashant Kishor: पटना पुलिस ने गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Prashant Kishor: पुलिस ने सोमवार (6 जनवरी) सुबह के चार बजे जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को गिरफ्तार कर लिया. वो बीपीएससी परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे.  पुलिस ने गांधी मैदान में उस जगह को खाली करा दिया है, जहां पर जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे.

इस संबंध में जन सुराज की तरफ से कहा गया है कि प्रशांत किशोर को पुलिस AIIMS लेकर गई है. उन्हें सभी लोगों से अलग कर दिया गया है. प्रशांत किशोर ने किसी भी तरह का इलाज कराने से मना कर दिया है और अपना अनशन जारी रखा है.

 

पटना जिला प्रशासन ने जारी किया बयान

पटना जिला प्रशासन ने अपने बयान में कहा, "प्रशांत किशोर एवं कुछ अन्य लोगों के द्वारा अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के समक्ष अवैध ढंग से धरना दिया जा रहा था. प्रशासन द्वारा वहां से हटकर धरना के लिए निर्धारित स्थल गर्दनीबाग में जाने के लिए नोटिस दिया गया था. प्रतिबंधित क्षेत्र में गैर-कानूनी ढंग से धरना देने के कारण गांधी मैदान थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. अनेक बार आग्रह करने तथा पर्याप्त समय देने के बाद भी स्थल खाली नहीं किया गया. जिस वजह से आज (6 जनवरी) सुबह में उन्हें कुछ समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया गया है. वे लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं. विहित प्रक्रिया के तहत कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवायी की जा रही है."

'पुलिस ने जबरन उठाया प्रशांत किशोर को'

इस संबंध में जन सुराज की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि पुलिस जबरन प्रशांत किशोर को उठा कर ले गई. पुलिस प्रशांत किशोर को लेकर एम्स गई है. पटना पुलिस ने गांधी मैदान से निकलने वाले वाहनों की जांच की, जहां पर प्रशांत किशोर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे. उन्हें सभी लोगों से अलग कर दिया गया है. पुलिस ने गांधी मैदान में किसी के भी जाने पर रोक लगा दी है.

गिरफ्तार होने से पहले डॉक्टर ने की थी जांच

प्रशांत किशोर 2 जनवरी से बीपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ अनशन कर रहे थे.  आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर की रोजाना मेडिकल जांच हो रही है. रविवार (5 जनवरी) को भी डॉ. लाल पांडेय ने उनकी जांच की.जांच के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया, प्रशांत किशोर का स्वास्थ्य अभी ठीक है. भूखे रहने से शरीर में यूरिया का स्तर थोड़ा बढ़ गया हैं. वहीं, शुगर का स्तर ऊपर नीचे हो रहा है. डॉक्टर ने प्रशांत किशोर से अपील करते हुए कहा अब अगर वो सॉलिड और लिक्विड डाइट लेना शुरू नहीं किए तो स्थिति बिगड़ सकती है.

अभ्यर्थी कर रहे हैं पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग 

बता दें कि पिछले वर्ष 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेश की राजधानी पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी, इसके बाद सैकड़ों उम्मीदवारों ने विरोध दर्ज कराने के लिए परीक्षा का बहिष्कार भी किया था.इसके बाद बीपीएससी ने बापू परीक्षा परिसर में फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया. इसे लेकर शनिवार को पटना के कई केंद्रों में पुनर्परीक्षा भी आयोजित की गई. दूसरी तरफ बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पूरी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, कल हो सकता है आयोजन
Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, कल हो सकता है आयोजन
अमेरिका में दिवाली का सेलिब्रेशन, ह्यूस्टन सिटी में दिखा दिलचस्प नजारा
अमेरिका में दिवाली का सेलिब्रेशन, ह्यूस्टन सिटी में दिखा दिलचस्प नजारा
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget