एक्सप्लोरर

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के इंडियन स्कूल में बम होने की खबर से हड़कंप, दो राउंड का सर्च ऑपरेशन हुआ पूरा

Delhi Indian School Bomb Threat: दिल्ली के इंडियन स्कूल में बम होने को लेकर एक ईमेल मिला है. स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन से बृजेश नामक व्यक्ति ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी.

Bomb Threat Email: दिल्ली के इंडियन स्कूल (Indian School) को परिसर में बम होने की धमकी मिली है. एक ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई है. ईमेल मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है. स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन से बृजेश नामक व्यक्ति ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी. फिलहाल बम स्क्वाड की मदद से चेकिंग जारी है. स्कूल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है हालांकि, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. 

डीसीपी साउथ डीसीपी चंदन चौधरी ने कहा कि धमकी के बाद दो राउंड का सर्च ऑपरेशन पूरा हो चुका है, तीसरा राउंड चल रहा है. स्वाट टीम भी मौके पर है. हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह मेल कहां से आया है. संभवत: यह एक फर्जी कॉल थी. 

पुलिस के मुताबिक, सादिक नगर स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर एक ईमेल भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि उसके परिसर में बम रखा गया है. उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा दिया गया है. स्कूल के बाहर के वीडियो में एक बड़ी भीड़ देखी गई, जिसमें ज्यादातर छात्रों के माता-पिता गेट पर इकट्ठे हुए हैं. माता-पिता में से एक ने कहा कि उन्हें स्कूल से मैसेज मिला है कि अपने बच्चों को घर ले जाएं. 

पहले भी मिल चुकी है धमकी 

यह पहली बार नहीं है जब स्कूल प्रशासन को बम की धमकी मिली है. पिछले साल नवंबर में, एडमिन को एक अज्ञात शख्स से इसी तरह का ईमेल आया था. हालांकि, जांच में पता चला था कि वह एक फर्जी ईमेल था. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी चंदन चौधरी बताया कि उनकी टीमें बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर हैं. 

पूरी तरह खाली कराया गया स्कूल 

बम होने की धमकी मिलने के बाद से ही अभिभावकों में दहशत फैल गई. स्कूल की तरफ से उन्हें मैसेज भेजा गया कि कुछ अप्रत्याशित सुरक्षा कारणों से स्कूल जल्दी बंद करना पड़ रहा है. पूरी जांच के बाद स्कूल गुरुवार को फिर से शुरू किया जाएगा. पुलिस ने कहा कि सभी को परिसर से बाहर निकाल लिया गया है. 

ये भी पढ़ें: 

Bathinda Military Station: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग के बाद हिरासत में लिया गया संदिग्ध नागरिक, पूछताछ जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget