एक्सप्लोरर

MLC Election Results: साउथ से आई BJP के लिए जीत की खबर, केंद्रीय मंत्री बोले- 'ये पीएम मोदी के विश्वास का नतीजा'

Bandi Sanjay Kumar: भाजपा उम्मीदवार मलका कोमारैया की ऐतिहासिक जीत ने शिक्षक एमएलसी चुनाव में हलचल मचाई. केंद्रीय मंत्री बंदी संजय ने इसे शिक्षकों का विश्वास और पीएम मोदी की नीतियों का असर बताया.

Karimnagar Politics: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने करीमनगर-निजामाबाद-आदिलाबाद-मेडक शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मलका कोमारैया की जीत को शिक्षकों की ओर से लिया गया ऐतिहासिक फैसला बताया है. उन्होंने कहा कि ये फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास का नतीजा है और इसे उन्होंने शिक्षकों और मोदी को समर्पित किया.

करीमनगर के अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बंदी संजय ने मलका कोमारैया को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि ये कोई साधारण जीत नहीं है बल्कि 5,900 वोटों के बड़े अंतर से मिली शानदार सफलता है. पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों और हाल ही में पेश किए गए बजट में कर्मचारियों को 12.75 लाख रुपये तक की टैक्स की छूट देने के फैसला ने शिक्षकों के इस फैसले में अहम भूमिका निभाया है. इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा है.

केसीआर सरकार के खिलाफ शिक्षकों का गुस्सा

बंदी संजय ने कहा कि इससे पहले शिक्षकों ने केसीआर सरकार के लापरवाह शासन के खिलाफ एवीएन रेड्डी को एमएलसी चुना था. जीओ 317 के खिलाफ संघर्ष और विरोध प्रदर्शनों के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस की लाठियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब मलका कोमारैया की जीत ने साबित कर दिया कि शिक्षकों का समर्थन भाजपा के साथ है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने माना कि केवल भाजपा और कोमारैया में उनके मुद्दों के लिए लड़ने की ताकत है और इसी वजह से ये बड़ी जीत हासिल हुई.

बीआरएस और कांग्रेस की साजिश हुई नाकाम

बंदी संजय ने आरोप लगाया कि एमएलसी चुनाव में बीआरएस और कांग्रेस ने भाजपा उम्मीदवार को हराने के लिए एक साथ साजिश रची. उन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से विरोधियों का समर्थन किया, लेकिन इसके बावजूद शिक्षक उनके झांसे में नहीं आए. उन्होंने आगे कहा कि किशन रेड्डी के नेतृत्व में ये भाजपा की तीसरी बड़ी जीत है. उनके मार्गदर्शन में पार्टी ने 8 एमएलए और 8 एमपी सीटें जीती हैं. अब शिक्षक एमएलसी चुनाव भी भाजपा के पक्ष में रहा है और हमें पूरा भरोसा है कि आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव में भी जीत हमारी ही होगी.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget