एक्सप्लोरर

'22 तारीख को प्रभु श्री राम का विराजमान होने दीजिए फिर सबको ठीक करेंगे...', बोले साक्षी महाराज

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे. इसे लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि 22 जनवरी को पूरा अटक से कटक तक, कश्मीर से कन्या कुमारी तक भगवा, भगवा, भगवा... जय श्री राम हो जाएगा.

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर चर्चा में हैं. अब साक्षी महाराज ने चेतावनी दी है कि 22 तारीख को हमारे प्रभु श्री राम का विराजमान होने दीजिए फिर धनुष पर बाण चढ़ाकर सबको ठीक करेंगे. इस दौरान साक्षी महाराज ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी अयोध्या आने की सलाह दी. उन्होंने कहा, ''सोनिया गांधी जी अयोध्या आती हैं और प्रभु श्री राम से अपने अपराधों और कांग्रेस के अपराधों की क्षमा मांगती है तो अच्छी बात है.''

दरअसल, अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा है. रामलला शुभ समय में मंदिर में विराजमान होंगे. रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश की सभी बड़ी हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है. सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं को भी इसके लिए आमंत्रित किया गया है. 

'अटक से कटक तक सब भगवा होगा'

उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने कहा, ''22 जनवरी को पूरा अटक से कटक तक, कश्मीर से कन्या कुमारी तक भगवा, भगवा, भगवा... जय श्री राम हो जाएगा. 22 तारीख को हमारे प्रभु श्री राम का विराजमान होने दीजिए फिर धनुष पर बाण चढ़ाकर सबको ठीक करेंगे. मेरे प्रभु का दरबार है. उनके दरबार में जो कोई भी आएगा भूला भटका, उसका स्वागत है. 

डर की वजह से बना गठबंधन

साक्षी महाराज ने विपक्ष के INDIA गठबंधन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''यह कोई गठबंधन नहीं है, यह ठगबंधन है. ये (विपक्षी दल) अपने आप को बचाने के लिए इकट्ठा हुए हैं. पीएम मोदी ने कहा है कि राष्ट्र की चोरी करने वाले, भ्रष्टाचार करने वालों से एक-एक रुपया वसूला जाएगा, किसी को छाड़ा नहीं जाएगा. चाहें वे बंगाल के हों, या बिहार के हों. ये मोदी जी, मोदी सरकार का खौफ है कि ये लोग डरकर इकट्ठा हो गए हैं.''

हिमाचल में बनेगी बीजेपी की सरकार- साक्षी महाराज

बीजेपी सांसद ने कहा, हिमाचल में भी पहले बीजेपी की सरकार थी. लेकिन हमारी कुछ गलती रही होगी, जो अब वहां कांग्रेस की सरकार है. आने वाले समय में वहां फिर बीजेपी की सरकार होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget