एक्सप्लोरर

Kangana Ranaut Controversy: कैसे कंगना रनौत बीजेपी के लिए मणिशंकर अय्यर और सैम पित्रोदा साबित हो रही हैं

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने हाल ही में कहा है कि तीनों कृषि कानूनों को फिर से लागू करना चाहिए. किसानों को खुद ये कानून लागू करने की मांग करनी चाहिए. तीनों कृषि कानून किसानों के लिए फायदेमंद थे.

Kangana Ranaut statement on Farmers Bills: बॉलीवुड एक्टर और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. एक बार फिर उन्होंने कृषि कानून पर बयान दिया है और उनके इस बयान ने फिर से बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

दरअसल, उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से वापस लिए गए तीनों कृषि कानून को फिर लागू करने की मांग की है. कंगना के इस बयान के बाद पूरा विपक्ष एकजुट होकर बीजेपी पर हमला बोल रहा है. एक महीने में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब कंगना के बयान ने बीजेपी की मुश्किलें बढ़ाई हैं. पार्टी ने पहले की तरह इस बार भी कंगना के बयान से किनारा करते हुए उसे उनकी व्यक्तिगत राय कहा है, लेकिन विपक्ष को केंद्र सरकार पर हमला बोलने का एक मुद्दा मिल गया है. आइए जानते हैं, आखिर कब-कब कंगना के बयान ने पार्टी के लिए समस्या पैदा की है.

कंगना के वो बयान, जो बीजेपी को पड़े भारी

1. 24 सितंबर 2024

कंगना रनौत ने मंगलवार (24 सितंबर) को कहा, “तीनों विवादास्पद कृषि कानून को फिर से लागू करना चाहिए. किसानों को खुद ये कानून लागू करने की मांग करनी चाहिए. मुझे पता है कि यह बयान विवादास्पद हो सकता है लेकिन तीन कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए. किसानों के लिए तीनों कानून फायदेमंद थे, लेकिन कुछ राज्यों में किसान संगठनों के विरोध के कारण सरकार ने उन्हें निरस्त कर दिया. किसान देश के विकास में ताकत का स्तंभ हैं. मैं उनसे अपील करना चाहती हूं कि वे अपने भले के लिए कानूनों को वापस लेने की मांग करें.”

2. 25 अगस्त 2024

कंगना रनौत ने 25 अगस्त को कहा था कि किसान आंदोलन के जरिए भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करने की तैयारी थी. उन्होंने कहा था, “जो बांग्लादेश में हुआ है वो यहां (भारत) होते हुए भी देर नहीं लगती, अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व सशक्त नहीं होता. यहां पर जो किसान आंदोलन हुए, वहां पर लाशें लटकी थीं, वहां रेप हो रहे थे. किसानों की बड़ी लंबी प्लानिंग थी, जैसे बांग्लादेश में हुआ. इस तरह के षड्यंत्र... आपको क्या लगता है किसानों...? चीन, अमेरिका... इस तरह की विदेशी शक्तियां यहां काम कर रही हैं.”

3. अगस्त 2024

इसी साल अगस्त में कंगना रनौत से जाति जनगणना को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा था कि मेरी स्थिति वही है जो योगी आदित्यनाथ की है. साथ रहेंगे नेक रहेंगे, बटेंगे कटेंगे.' उन्होंने आगे कहा था, 'जाति जनगणना नहीं होनी चाहिए. हम बॉलीवुड स्टार्स की जाति पूछते हैं क्या? किसी को कुछ नहीं पता होता है. मेरे आसपास के लोग जाति की परवाह नहीं करते हैं. देश में महिलाओं पर हिंसा बढ़ रही है. हमें इस पर ध्यान देना होगा. 

4. 3 नवंबर 2021

कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर 2021 में भी बयान दिया था. उन्होंने किसान आंदोलन में शामिल कुछ लोगों पर 'खालिस्तानी आतंकवादी' होने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि देश को विभाजित करने की साजिश हो रही है और इसमें खालिस्तानी तत्व शामिल हैं. उन्होंने इसे देश को तोड़ने की साजिश करार दिया था. कंगना ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, “खालिस्तानी आतंकवादी आज सरकार को परेशान कर रहे हैं... लेकिन हमें एक महिला को नहीं भूलना चाहिए... एकमात्र महिला प्रधानमंत्री ने इन्हें अपनी जूतियों के नीचे कुचल दिया था. चाहे उन्होंने इस देश को कितनी भी तकलीफ क्यों ना दी हो... उन्होंने अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया... लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए.” इस बयान के बाद सिख समुदाय में गुस्सा भड़क गया था. कंगना के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गईं. इस बयान ने भी बीजेपी की मुश्किलें बढ़ाई थीं.

ये भी पढ़ें

KAVACH 4.0 : अब देश में नहीं होंगे रेल हादसे! सामने खतरा देख लोको पायलट से पहले कवच ने लगा दिए ब्रेक, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget