एक्सप्लोरर

दिल्ली में बीजेपी के दिग्गज करेंगे चाय पर चर्चा, बनाएं बूथ जीतने के साथ-साथ चुनाव जीतने की योजना

'बूथ जीतो चुनाव जीतो' की परिपाटी के तहत कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया जाएगा. इस संवाद के जरिए उस विधानसभा क्षेत्र में क्या कमियां है और क्या बेहतर किया जा सकता है इस पर चर्चा की जाएगी.

नई दिल्ली: बीजेपी ने दिल्ली फतह के लिए कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा की योजना तैयार की है. बीजेपी के टॉप के नेता विधानसभा इलाकों में ही उस विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद करेंगे. यह योजना देश के गृहमंत्री और पूर्व अध्यक्ष अमित शाह के सुझाव के बाद तैयार की गई है. बीजेपी का मानना है कि विधानसभा की जीत तभी संभव है, जब बूथ पर तैनात कार्यकर्ता अपना बूथ जीतेगा. बीजेपी इसी योजना पर काम करती रही है.

गौरतलब है कि 2015 में बीजेपी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में महज 3 विधानसभा सीट मिली थी. 2020 में एक बार फिर आम आदमी पार्टी और बीजेपी में सीधी टक्कर है. दिल्ली में 2015 के बाद हुए लगभग सभी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत हाथ लगी है. एमसीडी के चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है. विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए नाक का सवाल है. ऐसे में बीजेपी कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहती.

बीजेपी के बड़े नेताओं ने दिल्ली फतह के लिए पूरा जोर लगा दिया है. रविवार को इसी के तहत दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर डोर टू डोर कैंपेन चलाया जा रहा है. खुद देश के गृह मंत्री अमित शाह डोर टू डोर कैंपेन में शामिल हुए. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी डोर टू डोर कैंपेन में शामिल हुए. यही नहीं हर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी ने एक बड़े नेता को मैदान में उतारा है. इसी कड़ी में बीजेपी ने रविवार रात 10 बजे एक साथ दिल्ली की सभी विधानसभा सीटों के कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की योजना तैयार की है.

इसके तहत गृह मंत्री अमित शाह से लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव अभियान में जुटे केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री , उपमुख्यमंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रत्याशी के विधानसभा कार्यालय में जाएंगे. वहां उस विधानसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ चाय पीएंगे, उनके साथ संवाद करेंगे और बूथ जीतने का मंत्र देंगे. इस काम में पर्दे के पीछे खुद संगठन मंत्री बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली बीजेपी के संगठन मंत्री सिद्धार्थन काम में लगे हुए हैं.

ये भी पढ़ें-

Budget 2020 की 10 बड़ी बातें, जानें आम जनता और इकोनॉमी को क्या मिला

दिल्ली: शाहीन बाग गोलीकांड पर गरमाई सियासत, संजय सिंह बोले- हार के डर से चुनाव टालना चाहती है BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget