एक्सप्लोरर

Budget 2020 की 10 बड़ी बातें, जानें आम जनता और इकोनॉमी को क्या मिला

आज पेश हुए बजट में कई बड़े एलान किए गए. यहां जानते हैं आज के बजट की 10 बड़ी बातें-

नई दिल्लीः जिस बजट का इंतजार था वो आज पेश हो गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में किसानों, गांवों के लिए तो कुछ एलान किए लेकिन सबसे बड़ा एलान इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव करके किया. इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव करके सरकार ने नौकरीपेशा लोगों को राहत देने की कोशिश की. इसके अलावा भी कई बड़े एलान किए गए. यहां जानते हैं आज के बजट की 10 बड़ी बातें-

1. इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव वित्त मंत्री ने आज इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव किया है जिसके तहत 5 से 7.5 लाख रुपये तक की आय वालों पर पहले 20 फीसदी की दर से टैक्स लगता था उसे घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है. साढ़े सात से 10 लाख रुपये तक की आय पर 15 फीसदी , 10-12.5 लाख रुपये तक की आय पर 20 फीसदी और 12.5 से 15 लाख रुपये तक की आय पर 25 फीसदी की दर से इनकम टैक्स का प्रस्ताव दिया गया है.

2. किसानों की आय 2022 तक दोगुनी होगी वित्त मंत्री ने कहा कि 2022 तक सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके अलावा किसानों के लिए किसान रेल और किसान उड़ान योजना चलाने की बात कही गई है.

3. LIC में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश करते हुए कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में सरकार आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी कम करेगी. सरकार एलआईसी को स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट करेगी.

4. जम्मू-कश्मीर/लद्दाख के लिए रकम की घोषणा वित्त मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के लिए 30 हजार 757 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की. लद्दाख के लिए 5 हजार 958 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है.

5. राजकोषीय घाटा जीडीपी का 3.8 प्रतिशत रहेगा वित्त मंत्री ने कहा कि राजकोषीय घाटा जीडीपी का 3.8 फीसदी रहेगा. वहीं वित्त वर्ष 2021-22 में राजकोषीय घाटा 3.5 फीसदी पर आने का अनुमान दिया गया है.

6. तेजस जैसी 150 गाडि़यों को पीपीपी मॉडल से चलाया जाएगा तेजस जैसी 150 ट्रेनों को पीपीपी मॉडल के जरिए प्राइवेट हाथों के जरिए चलाया जाएगा. 27 हजार किलोमीटर रेलवे ट्रैक का इलेक्ट्रिफकेशन किया जाएगा.

7. इंफ्रास्ट्रक्टचर पर अगले 5 सालों में 100 लाख करोड़ रुपये का निवेश इंफ्रास्ट्रक्टचर पर अगले 5 सालों में 100 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और इसके तहत हाउसिंग, रेलवे, हेल्थकेयर, सिंचाई और स्वच्छ पानी के क्षेत्रों में निवेश होगा.

8. मिशन इंद्रधनुष मिशन इंद्रधनुष के तहत 12 नई बीमारियों को जोड़ा गया है. 2025 तक टीबी को देश से खत्म करने की योजना है.

9. बैंक में जमा पैसे पर सुरक्षा बढ़ी बैंक में जमा पैसे पर सुरक्षा को सरकार ने बढ़ा दिया है. अब बैंक डूबने पर 1 लाख की जगह 5 लाख रुपये तक की रकम मिलने का प्रावधान किया गया है. पहले बैंक डूबने पर 1 लाख रुपये तक की रकम वापस मिल सकती थी जिसे 5 गुना बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है.

10. घरों में स्मार्ट मीटर नई योजना के तहत घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे और लोगों को अपनी बिजली कंपनी चुनने की आजादी होगी. डिस्कॉम में बदलाव के लिए 22,000 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है.

इसके अलावा भी वित्त मंत्री ने कई एलान किए हैं जिनके लिए आप यहां पढ़ सकते हैं. - वित्त मंत्री का बजट भाषण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget