एक्सप्लोरर

सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर होगा राम मंदिर का निर्माण- विनय कटियार

विनय कटियार ने रामलला के दर्शन करने के बाद अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि निर्माण में समय लगता है पर सोमनाथ की तर्ज पर राममंदिर का निर्माण किया जाएगा.

अयोध्या: अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पहली बार बीजेपी के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार शुक्रवार को रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि राममंदिर का निर्माण सोमनाथ की तर्ज पर होगा. बीजेपी के पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा, "दर्शन काफी सुखद रहा. हमने रामलला से आशीर्वाद मांगा कि जल्द से जल्द मंदिर निर्माण पूरा हो. अब समय आ गया है कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का एक भव्य और दिव्य मंदिर बने. निर्माण में समय लगता है पर सोमनाथ की तर्ज पर राममंदिर का निर्माण किया जाएगा."

उन्होंने कहा, "इसका स्वरूप कैसा होगा यह तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तय करेंगे. जो ट्रस्ट पहले था और अभी भी काम कर रहा है, उसी में थोड़ा बदलाव कर सरकारी ट्रस्ट बनाया जाएगा."

ट्रस्ट में सदस्यों की संख्या पर कटियार ने कहा कि यह तो प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है.

उन्होंने कहा, "राममंदिर के लिए रामभक्तों ने काफी संघर्ष किया है. राम जन्मभूमि का मार्ग भी दूसरी जगह से होगा और इस जंजाल के जाल से मुक्ति मिल जाएगी."

कटियार ने कहा, "कब तक राम मंदिर बन कर पूरा होगा यह तो रामलला जाने. आज का दर्शन बेहद खास है. रामलला के दर्शन में खुशी की अनुभूति है. श्रीरामजन्म भूमि के लिए ट्रस्ट जो बनेगा वह अच्छा होगा और बढ़िया बनेगा."

रामजन्मभूमि आंदोलन से जुड़े विनय कटियार ने रामजन्मभूमि न्यास के रुख़ का समर्थन किया. रामजन्मभूमि और हनुमान गढ़ी का दर्शन पूजन करने के बाद एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कटियार ने कहा कि राम मंदिर के लिए नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने जो कहा है वो बिल्कुल सही है. नृत्य गोपाल दास ने इससे पहले कहा था कि कोर्ट के ट्रस्ट बनाने के आदेश पर सरकार को कुछ नहीं करना क्योंकि श्री राम जन्मभूमि न्यास पहले से ही मौजूद है.

विनय कटियार ने ये भी कहा कि मुसलमानों को अयोध्या की परिधि के बाहर 5 एकड़ ज़मीन मिलनी चाहिए. जो लोग राम जन्मभूमि पर सरकार के अधिग्रहित 67 एकड़ में ज़मीन देने की बात कह रहे हैं वो बकवास कर रहे हैं. कटियार ने ख़ुद ट्रस्ट में रहने के सवाल पर कहा कि वो ट्रस्ट के हिस्सा नहीं बनेंगे. साथ ही मुख्यमंत्री के नाथ सम्प्रदाय के राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका की वजह से सीएम के ट्रस्ट में होने का इशारों में समर्थन किया.

फॉरेस्ट एक्ट में नहीं होगा बदलाव, सरकार ने वापस लिया ड्रॉफ्ट

दिल्ली: पुलिस के बाद वकीलों का हड़ताल भी समाप्त, आज अदालतों में वापस लौटेंगे

असदुद्दीन ओवैसी के 'मस्जिद वापस चाहिए' वाले ट्वीट पर हंगामा, बीजेपी बोली- देशद्रोह का मुकदमा दायर हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget