एक्सप्लोरर

असदुद्दीन ओवैसी के 'मस्जिद वापस चाहिए' वाले ट्वीट पर हंगामा, बीजेपी बोली- देशद्रोह का मुकदमा दायर हो

असदुद्दीन ओवैसी के 'मस्जिद वापस चाहिए' वाले ट्वीट पर अब जमकर हंगामा हो रहा है. बीजेपी ने ओवैसी पर देशद्रोह का मुकदमा दायर करने की बात कही है.

नई दिल्ली:  9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में अयोध्या की विवादित 2.77 एकड़ जमीन रामलला को सौंपने का फैसला सुनाया था. इसके साथ ही मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन देने का निर्देश दिया. कोर्ट के इस फैसले के बाद ऑल इंडिया मजलिस इत्तिहादुल मुस्लमिन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि वे इस फैसले से खुश नहीं हैं. अब उन्होंने कहा कि मस्जिद वापस चाहिए. अपने ट्विटर पर उन्होंने लिखा, ‘’मैं अपनी मस्जिद वापस चाहता हूं.’’ जाहिर है कि कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने ये भी कहा था कि ऐसा नहीं है कि सुप्रीम कोर्ट से गलती नहीं हो सकती. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि पांच एकड़ जमीन के खैरात की जरूरत नहीं है.

ओवैसी के बयान के बाद अब सियासत गरमा गया है. हैदराबाद -तेलंगाना में बीजेपी के एकमात्र विधायक राजा सिंह की मांग है कि असद्दुदीन ओवैसी के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा दायर हो. राजा सिंह ने ओवैसी पर राम मंदिर के खिलाफ भड़काऊ भाषण और ट्वीट को लेकर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है.

साक्षी महाराज ने भी बोला हमला

साक्षी महाराज ने भी ओवैसी पर हमला बोला है. यूपी के कन्नौज जिले में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने AIIM मुखिया ओवैसी पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ओवैसी मुसलमानों के ठेकेदार नहीं हैं. उन्होंने ओवैसी की तुलना गेहूं के खेत मे लगने वाला कंडुवा से करते हुए कहा,'' जैसे गेहूं के खेत मे कंडुआ लग जाता है, वैसे ही ओवैसी समाज मे जहर घोलने का काम कर रहे हैं. राममंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ओवैसी जैसे लोगो की राजनीतिक जमीन खिसकी है.''

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की फंडिंग पर सवाल

वहीं यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की फंडिंग पर सवाल उठाए हैं. मोहसिन रजा ने ट्वीटर पर लिखा है,''ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बताए की इस संस्था की फंडिंग कहां से होती है? ये सार्वजनिक करें.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE साइबर अटैक मामलाः पुलिस ने दर्ज की FIR, बोर्ड ने कहा- ‘किसी भी छात्र का डेटा नहीं हुआ लीक’
CBSE साइबर अटैक: पुलिस ने दर्ज की FIR, बोर्ड ने कहा- ‘किसी भी छात्र का डेटा नहीं हुआ लीक’
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
नदियों को चीरेगा, ड्रोन-AI से होगा लैस, लद्दाख की ऊंचाइयों पर ड्रैगन को पटखनी देगा भारत का 'जोरावर', जानें क्या-क्या खासियत
नदियों को चीरेगा, ड्रोन-AI से होगा लैस, लद्दाख की ऊंचाइयों पर ड्रैगन को पटखनी देगा भारत का 'जोरावर'
LIC लगातार राजेश एक्सपोर्ट्स में पैसे लगाता रहा, आखिर ऐसा क्यों हुआ? कांग्रेस ने खोली पोल
LIC लगातार राजेश एक्सपोर्ट्स में पैसे लगाता रहा, आखिर ऐसा क्यों हुआ? कांग्रेस ने खोली पोल

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
IND vs AFG Test Live Streaming: कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
500 करोड़ी 'जन नायकन' पर मंडराया बड़ा खतरा, थलापति विजय ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को तुरंत पैसे लौटाने का दिया आदेश
थलापति विजय का बड़ा फैसला, 'जन नायकन' के डिस्ट्रीब्यूटर्स को रिफंड होंगे पैसे
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा...', सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा..., सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
Embed widget