एक्सप्लोरर

एमपी में फिर एक बार बीजेपी की सरकार, बिना विपक्ष साबित हुआ बहुमत

एमपी में एक बार फिर से बीजेपी ने सरकार बना ली है. वहीं कोरोना के चलते एमपी में अब तक 52 में से 39 जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है.

भोपाल: महज डेढ़ साल के छोटे से अंतराल के बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन गई है. मंगलवार को बीजेपी विधायक दल के नेता शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में विश्वास मत पेश किया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान कर दी गई.

वहीं सदन की कार्यवाही मैं कांग्रेस का एक भी विधायक मौजूद नहीं रहा. कांग्रेस नेताओं ने कर्फ्यू के बावजूद विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर बीजेपी पर तानाशाही का आरोप लगाया.

कोरोना संकट के बीच बीजेपी ने बनाई सरकार

प्रदेश में अब तक करोना के छह पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं. भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया है. करोना संकट के बीच सोमवार शाम बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई , रात 9:00 बजे शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की और आधी रात को ही मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक शुरू कर दी.

सीएम बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता कोरोना के खिलाफ लड़ाई है, बाकी सारी चीजें इसके बाद देखी जाएंगी. वही विश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद सदन को 27 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

15 दिन में साबित करना था बहुमत

विश्वास प्रस्ताव के दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने बीजेपी को 15 दिनों के भीतर सदन में बहुमत साबित करने के आदेश दिए थे.

इसलिए में विश्वास प्रस्ताव लेकर आया हूं, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता प्रदेश को कोरोना के प्रकोप से बचाना है. एमपी में अब तक 52 में से 39 जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है, वहीं जबलपुर और भोपाल में कर्फ्यू लगा हुआ है.

ये भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: आगरा में लोग नहीं कर रहे हैं लॉकडाउन का पालन, पुलिस थमा रही है हाथ में ये पोस्टर

WHO और FIFA ने मिलकर कहा- किक आउट द कोरोना !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget