एक्सप्लोरर

WHO और FIFA ने मिलकर कहा- किक आउट द कोरोना!

जीनेवा में हुई एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में डब्ल्यूएचओ और फीफा के प्रमुख जियोनी इंफांटीनो ने किक द कोरोना आऊट अभियान की घोषणा की.ब्राजील के खिलाड़ी और लिवरपूल के गोलकीपर एलिसन बेकर को इसका ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई में दुनिया की सबसे अमीर खेल संस्थाओं में एक फीफा भी विश्व स्वास्थ्य संगठन की कोशिशों के साथ जुड़ गया है. डब्ल्यूएचओ और फीफा ने मिलकर किक द कोरोना आऊट नामक अभियान शुरु करने का एलान किया है. इस अभियान में दुनिया भर के फुटबॉल खिलाड़ी और इस खेल को पसंद करने वाले जागरुकता का संदेश देंगे.

जीनेवा में हुए एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में डब्ल्यूएचओ और फीफा के प्रमुख जियोनी इंफांटीनो ने किक द कोरोना आऊट अभियान की घोषणा की. साथ ही इसके लिए ब्राजील के खिलाड़ी और लिवरपूल के गोलकीपर एलिसन बेकर को इसका ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया. फीफा ने डब्ल्यूएचओ के कोविड-19 पर बने आपात कोष में 10 मिलियन डॉलर की सहयोग राशि देने का भी एलान कर चुका है.

इस मौके पर फीफा प्रमुख इंफांटीनो ने कहा कि कोविड-19 संकट ने बताया है कि हम कितने कमजोर हैं. साथ ही दिखाया है कि दुनिया कितनी कनेक्टेड है. ऐसे में यह जरूरी है कि हम सब मिलकर इसका मुकाबला करें. ठीक वैसे ही जैसा फुटबॉल के खेल में एक टीम खेलती है. क्योंकि यह स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है और यह किसी भी व्यक्ति के लिए पहली प्राथमिकता है.

ऐसे में आवश्यक है कि हम अपनी स्थानीय सरकारों की सुनें और डब्ल्यूएचओ जैसे संस्था की बात मानें जो इन मामलों के विशेषज्ञ हैं. किक द कोरोना आउट अभियान का चेहरा बनाए गए ब्राजील के फुटबॉलर एलिसन बेकर ने कहा कि आज दुनिया के अधिकतर लोग घरों में रहने को मजबूर हैं.

लोग अपने काम पर नहीं जा पा रहे हैं. बच्चे खेल नहीं पा रहे हैं. मेरे जैसे खिलाड़ी भी अपनी टीम और मैदान से मिलने नहीं जा पा रहे हैं. हमें आगे के बारे में सोचना होगा. सभी लोगों को मिलकर इससे लड़ना है और फुटबॉल के सभी खिलाड़ी इसमें साथ हैं. हमें भरोसा है कि जीत इंसानी जज्बे की होगी जिसने कई चुनौतियों का मुकाबला किया है.

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा बनाए गए आपात कोष में कुछ ही दिनों के भीतर 7 करोड़ डॉलर की धनराशि जमा हो गई है. इसके लिए 187 लोगों और संगठनों ने आर्थिक योगदान दिया. फीफा की तरह टिकटॉक कंपनी ने भी इस कोष में 10 मिलियन डॉलर की राशि का अंशदान किया है.

ये भी पढ़ें-

Coronavirus को फैलने से रोकने के लिए ब्रिटेन में तीन हफ्ते का लॉकडाउन, इन देशों में भी हुई सख्ती

Coronavirus: अमेरिका में एक दिन में 139 लोगों की मौत, ट्रंप ने जमाखोरी करने वालों को दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
Embed widget