एक्सप्लोरर

प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'

एडवोकेट प्रशांत भूषण के गुरुवार (15 अक्टूबर) को दिए 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. संबित पात्रा ने कहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौंकाने वाली बातें कही गई हैं.

एडवोकेट प्रशांत भूषण के 'रिजीम चेंज' वाले बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, 'जिस तरह की बातें प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गई हैं, वह चौंकाने वाली हैं. मैं एक बात स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूं कि यह देश न तो किसी की मिल्कियत नहीं है और न ही किसी एक परिवार का है, यह देश 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का है.'

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, 'बीजेपी और साधारण लोग शुरू से यह कह रहे थे कि राहुल गांधी और इनके साथ जुड़े लोगों की मंशा एसआईआर, बच्चों का भविष्य नहीं है, इनकी मंशा केवल देश में तख्तापलट करना है, किसी भी कीमत पर बिना चुनाव लड़े अपनी सरकार बनाना है.'

संबित पात्रा ने आगे कहा, 'जनता इनको बार-बार हरा रही है. सरकार बदलने की प्रक्रिया संविधान में दी गई है. सरकार बदलने के लिए 5 साल में चुनाव होते हैं. 2014, 2019, 2024 के लोकसभा चुनाव, राज्य के चुनाव के जरिए सत्ता परिवर्तन हुआ. लेकिन वह इसमें भरोसा नहीं करते हैं, आप अराजतकता में भरोसा करते हैं. प्रशांत भूषण ने इसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीकार किया है.'

प्रशांत भूषण ने क्या कहा?

दिल्ली में गुरुवार को सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके, सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल, एक्टर प्रकाश राज, नेहा बोरा और प्रशांत भूषण ने जाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसी दौरान प्रशांत भूषण ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर सरकार को यह लगता है कि यह सत्ता परिवर्तन की लड़ाई है तो हां हम रिजीम चेंज करना चाहते हैं.

प्रशांत भूषण ने कहा, 'जरूर रिजीम चेंज होगी. हां हम सब चाहते हैं कि रिजीम चेंज हो. इसमें क्या गलती है? भाजपा ने बार-बार रिजीम बदलने के लिए आंदोलन किए. कहते हैं कि ये लोग रिजीम चेंज करने की साजिश कर रहे हैं. रिजीम चेंज कराना हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है. इसी वजह से सुप्रीम कोर्ट ने बोला था सेडिशन का जो अंग्रेजों के समय का कानून बना हुआ है, वह गैर संवैधानिक है.'

शैलजाकांत मिश्रा एबीपी लाइव में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले उन्होंने कई मीडिया संस्थानों में काम किया है. उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है. पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से पूरी की. अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
Advertisement

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget