एक्सप्लोरर

Bird Flu Update: राजधानी दिल्ली में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि, मरे हुए बत्तखों और कौवों में मिला वायरस

दिल्ली में मरे बत्तखों और कौवों में वायरस की पुष्टि हो गई है. दिल्ली के 15 पार्कों में कल 91 कौवे और 27 बत्तख मरे हुए मिले थे. बर्ड फ्लू को देखते हुए संजय झील इलाके को अलर्ट जोन घोषित कर दिया गया है. इतना ही नहीं गाजीपुर मुर्गा मंडी को भी दस दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया गया.

Bird Flu In Delhi: देश में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता ही जा रहा है. अब इस खतरनाक वायरस ने राजधानी दिल्ली को भी अपनी चपेट में ले लिया है. दिल्ली में मरे बत्तखों और कौवों में वायरस की पुष्टि हो गई है. दिल्ली के 15 पार्कों में कल 91 कौवे और 27 बत्तख मरे हुए मिले थे. बर्ड फ्लू को देखते हुए संजय झील इलाके को अलर्ट जोन घोषित कर दिया गया है. इतना ही नहीं गाजीपुर मुर्गा मंडी को भी दस दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया गया.

बर्फ फ्लू को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा, ''वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली में हर जिले में डीएम की निगरानी में सर्विलांस टीम बना दी गई हैं, जो पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही हैं. पशुओं के डॉक्टर लगातार सर्वे कर रहे हैं. संजय झील, भलस्वा लेक, पोल्ट्री मार्केट और हौज खास जैसी जगहों पर टीम का फोकस है.''

दिल्ली के अलावा किन-किन राज्यों में फैला बर्ड फ्लू

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'संजय झील में 17 और बत्तखों की मौत की जानकारी मिली थी. अब तक कुल 27 बत्तखों की मौत हो चुकी है. त्वरित प्रतिक्रिया दल ने दिल्ली के पशुपालन विभाग के निर्देशों के अनुसार पार्क को अलर्ट जोन घोषित कर दिया है.'' दिल्ली के अलावा अब केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हो चुकी है.

दैनिक रिपोर्ट भेजें चिड़ियाघर प्रबंधन- केंद्र

केंद्र ने राज्यों के चिड़ियाघर प्रबंधनों को निर्देश दिया कि वे केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) को दैनिक रिपोर्ट भेजें और ऐसा तब तक जारी रखें जब तक कि उनके इलाके को रोगमुक्त घोषित नहीं कर दिया जाता. पर्यावरण मंत्रालय के तहत आने वाले सीजेडए ने कार्यालयी ज्ञापन जारी कर कहा कि एवियन इन्फ्लुएंजा ‘पशुओं में संक्रामक रोगों की रोकथाम और नियंत्रण कानून, 2009’ के तहत अनुसूचित बीमारी है और इसे फैलने से रोकने के लिए इस तरह की बीमारी की जानकारी देना अनिवार्य है.

दिल्ली में चिकन के दामों में गिरावट

बता दें कि दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक के बीच ‘चिकन’ के दामों में कमी आने से एक तरफ कारोबारी परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ कम आदमनी वाले कमजोर वर्ग के लिए यह बीमारी किसी ‘सौगात’ से कम नहीं है. मुर्गे-मुर्गियों के दाम करीब-करीब आधे हो जाने के बाद इनकी ज्यादातर खपत अब कम आमदनी वाले वर्ग में ही रह गई है. पुरानी दिल्ली में मुर्गे के मांस की दुकान चलाने वाले अतीक कुरैशी ने बताया कि दो-तीन दिन पहले तक मुर्गे का मांस 190 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम था जो अब 110-120 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus India: देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए 16 हजार 311 नए मामले, अबतक एक लाख 51 हजार की मौत

मध्यप्रदेश में ग्वालियर हिंदू महासभा ने खोली ‘गोडसे ज्ञानशाला’, युवाओं को पढ़ाएंगे गांधी के हत्यारे की विचारधारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
By-Election Results 2026 Live: तीन सीटों पर बीजेपी की जीत तय, 2 पर विजय का जलवा, कांग्रेस को क्या मिला?
Live: तीन सीटों पर बीजेपी की जीत तय, 2 पर विजय का जलवा, कांग्रेस को क्या मिला?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget