एक्सप्लोरर

बिहार महागठबंधन: क्या होगी नीतीश कुमार की आगे की रणनीति ?

पटना: बिहार में महागठबंधन के ताले की चाभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ है और कांग्रेस का हाथ आरजेडी प्रमुख लालू यादव के साथ है. महागठबंधन की मौजूदा हालत ये है कि बीजेपी से मुकाबले की जगह लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच आपस में ही शह और मात का खेल चल रहा है. ऐसे में सबकी नज़र इस पर टिकी हुई है कि क्या होगी नीतीश कुमार की आगे की रणनीति?

बिहार: बढ़ते संकट के बीच लालू ने आज बुलाई RJD विधायकों की बैठक, कल नीतीश करेंगे बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव के परिवार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से शुरू से ही किनारा किया हुआ है, लेकिन सीबीआई के छापेमारी और एफआईआर में तेजस्वी यादव का नाम आने के बाद सबकी नज़र इस बात पर टिकी है कि नीतीश कुमार अब क्या रणनीति अपनाते हैं.

बिहार महागठबंधन: क्या होगी नीतीश कुमार की आगे की रणनीति ?

लालू की वो कहानियां जिनसे आप अबतक थे अंजान !

नीतीश कुमार के लोक संवाद कार्यक्रम में आज मीडिया के सामने आने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन नीतीश की खराब सेहत को वजह बताते हुए ये कार्यक्रम टाल दिया गया. इस बीच, आरजेडी ने तेजस्वी यादव का इस्तीफा मांग रही बीजेपी पर पलटवार किया है.

भ्रष्टाचार पर चुप क्यों हैं नीतीश? BJP की तेजस्वी को बर्खास्त करने की मांग

आरजेडी नेता रघुनाथ झा ने कहा, ‘’तेजस्वी पर तो सिर्फ एफआईआर हुई है, जबकि बाबरी मस्जिद केस में बीजेपी के कई बड़े नेताओं पर चार्जशीट हो चुकी है. उमा भारती तो चार्जशीट के बावजूद अब तक मोदी मंत्रिमंडल में बनी हुई हैं. मोदी सराकर उन सबको हटाएं.’’

जेडीयू चाहे तो वो भी ऐसी ही दलीलें देते हुए बीजेपी पर पलटवार कर सकती है, लेकिन सवाल ये है कि क्या नीतीश कुमार ऐसा करेंगे ? नीतीश की आगे की रणनीति पर ही लालू यादव के परिवार का भविष्य टिका हुआ है. लालू अब तक यही दावा करते आ रहे हैं कि गठबंधन अटूट है.

लालू की बेटी-दामाद से पूछताछ की तैयारी में ईडी, ABP के पास सवालों की लिस्ट

सीबीआई के छापों के बाद लालू यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘’बीजेपी को उखाड़कर फेंक देंगे.  बिहार में हमारा गठबंधन बरकरार है. गठबंधन से इससे क्या लेना-देना है?’’

बिहार महागठबंधन: क्या होगी नीतीश कुमार की आगे की रणनीति ?

नीतीश कुमार सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी और राष्ट्रपति चुनाव जैसे मुद्दों पर खुलकर मोदी सरकार के साथ खड़े नज़र आए हैं. वहीं, नीतीश आरजेडी से दूरी बनाने का संकेत भी दे चुके हैं. सूत्रों की मानें तो राजनीति के माहिर खिलाड़ी नीतीश कुमार शह और मात का ये खेल यूं ही खेलते रहेंगे, लेकिन फिलहाल महागठबंधन नहीं तोड़ेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prabhas Mandal Encounter: 'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
Telangana Politics: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget