एक्सप्लोरर

Nitish Kumar New Record: 9वीं बार CM बनकर नीतीश तोड़ेंगे अपना रिकॉर्ड, इस मामले में कोई नहीं दे पाया टक्कर

Nitish Kumar New Record: नीतीश कुमार ने रविवार सुबह बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने भाजपा के समर्थन से सूबे में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया.

Nitish Kumar Record: जनता दल (यूनाइटेड) के मुखिया नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे. ऐसा करके वह सीएम बनने के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे. खास बात है कि उन्हें इस मामले में लंबे समय तक सीएम रहने वाले भी टक्कर नहीं दे पाए हैं. दरअसल, रविवार (28 जनवरी, 2024) को नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. नीतीश अगस्त 2022 तक सीएम के नाते 8 बार शपथ ले चुके थे, जबकि रविवार शाम शपथ ग्रहण के बाद उनके नाम 9वीं बार सीएम बनने का रिकॉर्ड बन जाएगा. 

नीतीश कुमार पहली बार साल 2000 में 7 दिन के लिए बिहार के मुख्यमंत्री बने थे. वह इससे पहले ही देश में सबसे अधिक बार शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं. आइए, जानते हैं कि नीतीश कुमार के बाद देश में किस राजनेता ने कितनी बार सीएम के रूप में शपथ ली है:

Himachal Pradesh के इस दिग्गज के नाम 6 बार CM बनने का रिकॉर्ड

नीतीश कुमार के बाद हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) 6 बार मुख्यमंत्री बने. साल 1983 में पहली बार सीएम बनने वाले वीरभद्र सिंह ने 1985 में दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली. फिर वह साल 1993, 1998, 2003 और 2012 में भी सीएम बने. उनके अलावा तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं दिवंगत जे जयललिता (Jayalalitha) भी 6 बार सीएम रही हैं. वैसे, पहली बार 1991 में सीएम बनने वाली जयललिता को दूसरी बार सीएम बनने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था. दूसरी बार वो 2001 में सीएम बनीं. फिर 2002, 2011, 2015 और 2016 में भी वह तमिलनाडु की सीएम रहीं.

सर्वाधिक समय तक CM रहे पवन कुमार चामलिंग

अगर बात करें देश में सबसे ज्यादा लंबे समय तक सीएम रहने के रिकॉर्ड की तो यह सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग (Pawan Kumar Chamling) के नाम हैं. चामलिंग लगातार 5 बार सीएम रहे. 1994 में वो पहली बार सीएम बने, उसके बाद 1999, 2004, 2009 और 2014 तक लगातार चुनाव जीतकर कुल 28 साल सीएम रहे.

ज्योति बसु भी लंबे वक्त रहे CM

चामलिंग से पहले सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु (Jyoti Basu) के नाम था. 1977 से लेकर 2000 तक बसु लगातार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे. हालांकि, उन्होंने भी सीएम पद की शपथ पांच बार ही ली थी.

इन नेताओं ने भी ली पांच बार शपथ

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बसु के अलावा अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग भी 5 बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं. अपांग पहली बार 1980 में सीएम बने थे. आगे अपांग 1985, 1990 और 1995 में सीएम बने. अंतिम यानी पांचवी बार 2004 में अपांग ने CM पद की शपथ ली थी.

ओडिशा (Odisha) के मौजूदा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) भी पांच बार मुख्यमंत्री (CM) बन चुके हैं. नीतीश की ही तरह पहली बार नवीन पटनायक ने साल 2000 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उसके बाद से ओडिशा में लगातार वही सीएम बने हुए हैं. वह भी पिछले 23 सालों से सीएम हैं.

ये भी पढें :बिहार में सियासी उठापठकः नीतीश के CM पद छोड़ने से पहले PM मोदी ने लगाया था फोन, JDU नेता को दी थी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget