एक्सप्लोरर

बड़ी खबर: JDU में शामिल हो सकते हैं गुप्तेश्वर पांडेय, थोड़ी देर में सीएम नीतीश से होगी मुलाकात

वीआरएस लेने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे. हालांकि पार्टी और सीट को लेकर उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले थे.

पटना: बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय जेडीयू में शामिल हो सकते हैं. वे थोड़ी देर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. बता दें कि हाल ही में उन्होंने वीआरस लेने का फैसला किया. इस फैसले के बाद उन्होंने बिहार में चुनाव लड़ने का संकेत तो दिया था लेकिन किस पार्टी से लड़ेंगे इसको लेकर अपने पत्ते नहीं खोले थे.

वीआरएस लेने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय के बारे में सियासी गलियारे में चर्चा जोरों पर हैं. वे किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर भी अभी कोई तस्वीर साफ नहीं है. इससे पहले एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में उन्होंने कहा था, “पब्लिक सेवा में तो रहना ही है. इसलिए चुनाव लड़ने की संभावना बहुत ही प्रबल है. मैं बिहार का बेटा हूं. बिहार की सेवा करूंगा."

नीतीश कुमार की तारीफ कर चुके हैं गुप्तेश्वर पांडेय

इससे पहले गुप्तेश्वर पांडेय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ कर चुके हैं. वीआरएस लेने के बाद अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा था, “अभी तय नहीं है कि मैं किस पार्टी में जाऊंगा. लेकिन नीतीश कुमार की मैं तारीफ करता हूं. कानून व्यवस्था और प्रशासन का वह बहुत सख्ती से पालन करते हैं. पुलिस के काम में हस्तक्षेप ना करते हैं ना किसी को करने देते हैं.”

बिहार में तीन चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

बिहार में तीन चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे. 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को वोटिंग होगी. नतीजे 10 नवंबर को आएंगे. 28 अक्टूबर को पहले चरण में 71 सीटों पर वोटिंग होगी. 3 नवंबर को दूसरे चरण में 94 सीटों पर वोटिंग होगी और सात नवंबर को तीसरे चरण में 78 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी. बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटे हैं.

संजय राउत बोले- बिहार चुनाव में अगर मुद्दे खत्म हो गए हैं तो मुंबई से पार्सल किए जा सकते हैं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन का SC तक मार्च, CP में किलेबंदी, 6 मेट्रो स्टेशन बंद
LIVE: इंडिया गठबंधन का SC तक मार्च, CP में किलेबंदी, 6 मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी? ये है पूरा प्लान
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी? ये है पूरा प्लान
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget