एक्सप्लोरर

संजय राउत बोले- बिहार चुनाव में अगर मुद्दे खत्म हो गए हैं तो मुंबई से पार्सल किए जा सकते हैं

इससे पहले संजय राउत ने निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार के पास सुशासन और विकास पर बोलने के लिए कुछ भी नहीं है.

मुंबई: बिहार में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो चुका है. इस बीच शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि बिहार में चुनाव विकास और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर मुद्दे की कमी हो मुंबई से मुद्दों को पार्सल किया जा सकता है.

संजय राउत ने कहा, “बिहार में चुनाव विकास, कानून व्यवस्था, और सुशासन के मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए, लेकिन अगर ये मुद्दे समाप्त हो गए हैं तो मुंबई से मुद्दों को पार्सल के रूप में भेजा जा सकता है.” शिवसेना नेता का निशाना बिहार की सत्तारूढ़ एनडीए की तरफ है जिसमें जेडीयू और बीजेपी अहम भूमिका में हैं.

इससे पहले उन्होंने चुनाव की तारीखों के एलान के बाद शुक्रवार को सवाल किया था कि क्या देश में कोरोना वायरस की महमारी के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव कराना उचित है? उन्होंने काहा था कि महामारी की वजह से देश में ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है, जो पहले कभी नहीं थी. उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या अब कोरोना वायरस की महमारी समाप्त हो गई है? क्या चुनाव कराने के लिए स्थिति ठीक है?’’

इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि संसद से पारित कृषि विधेयकों का बिहार के चुनावों पर असर नहीं होगा, क्योंकि राज्य में केवल जाति और धर्म के आधार पर मतदान होगा. बिहार चुनाव में सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मुद्दा बनने के सवाल पर शिवसेना सांसद ने आरोप लगाया, ‘‘सरकार के पास विकास या सुशासन के बारे में बोलने के लिए कुछ नहीं है.’’

बता दें कि बिहार में तीन चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे. 28 अक्टूबर को पहले चरण में 71 सीटों पर वोटिंग होगी. 3 नवंबर को दूसरे चरण में 94 सीटों पर वोटिंग होगी और सात नवंबर को तीसरे चरण में 78 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी. बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटे हैं.

Photos: NCB के दफ्तर पहुंचीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, ड्रग्स मामले में करना है सवालों का सामना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: CJP प्रोटेस्ट मामले में SC में सुनवाई, सरकार बोली- सभी कदम स्थिति के मुताबिक उठाए गए
Live: CJP प्रोटेस्ट मामले में SC में सुनवाई, सरकार बोली- सभी कदम स्थिति के मुताबिक उठाए गए
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget