एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: बिना नाम लिए लालू पर नीतीश के हमले, कहा- बेटियों पर नहीं था भरोसा, पैदा किए नौ नौ बच्चे

इससे पहले लालू परिवार की बहू और तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय के बहाने लालू परिवार पर निशाना साधा था.लालू को सत्ता से बेदखल करने वाले नीतीश कुमार को क्या इस बार अपनी सत्ता खोने का डर है?

पटना: बिहार चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव पर निजी हमले करने लगे हैं. सीएम नीतीश ने पहले लालू यादव की बहू को लेकर निशाना साधा और अब बच्चों को लेकर लालू पर निजी हमले किए हैं. नीतीश ने लालू का नाम लिए बिना कहा है कि उनको बेटियों पर भरोसा नहीं था, इसलिए पैदा नौ नौ बच्चे किए.

सीएम नीतीश ने क्या कहा?

 वैशाली की जनसभा में जेडीयू उम्मीदवार के पक्ष के वोट मांगने पहुंचे नीतीश कुमार ने कहा, ‘’किसी को प्रजनन दर के बारे में क्या मालूम है. आठ- आठ, नौ- नौ बच्चा बच्ची पैदा करता है. बेटी पर भरोसा ही नहीं. कई बेटियां पैदा हो गईं, तब बेटा पैदा हुआ. ये कैसा बिहार बनाना चाहते हैं. यही लोग आदर्श हैं, तो सोचिए क्या बिहार का हाल होगा? कोई पूछने वाला नहीं होगा. कुछ लोगों के लिए परिवार ही सबकुछ है.’’

ये पहला मौका नहीं है जब नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर निजी हमला किया हो. इससे पहले सारण में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू परिवार की बहू और तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय के बहाने लालू परिवार पर निशाना साधा था.

तेजप्रताप की पत्नी को लेकर क्या कहा?

नीतीश ने कहा, ‘’अगर पढ़ना चाहते हो तो अपने बाप से पूछो, अपनी माता से पूछो कि कहीं कोई स्कूल था, कहीं कोई स्कूल बन रहा था, कहीं कोई कॉलेज बन रहा था? ज़रा पूछ लो राज करने का मौक़ा मिला तो ग्रहण करते रहे और जब अंदर चले गए, तो पत्नी को बैठा दिया गद्दी पर.’’

लालू यादव के समधी चंद्रिका राय इस बार जेडीयू के टिकट पर सारण से चुनाव लड़ रहे हैं. उनकी बेटी ऐश्वर्या राय और तेज प्रताप के बीच रिश्तों को लेकर विवाद है, जिसे इस बार नीतीश कुमार ने चुनाव मुद्दा बना दिया. गंभीर और नपा-तुला बयान देने वाले नीतीश कुमार इस बार लगातार लालू परिवार पर आक्रमक और निजी हमले कर रहे हैं.

क्या नीतीश कुमार को इस बार सत्ता खोने का डर है?

सवाल ये कि अपने बेटे की उम्र वाले तेजस्वी यादव को सत्ता में आने से रोकने के लिए नीतीश लगातार क्यों परिवार पर निशाना साध रहे हैं. क्या सुशान लाने का दावा कर लालू को सत्ता से बेदखल करने वाले नीतीश कुमार को इस बार अपनी सत्ता खोने का डर है. या लालू परिवार पर निजी हमला करना इस बार उनकी राजनीति का हिस्सा है.

यह भी पढ़ें-

Bihar Election: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- BJP-RJD की हो गई है डील, इस बात पर दोनों के बीच बनी है सहमति

मनोज तिवारी बोले- देश के लिए सर कटा देने वालों का प्रदेश है बिहार, हम बिहार से दूर हैं, बिहारियों से नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget