एक्सप्लोरर

मनोज तिवारी बोले- देश के लिए सर कटा देने वालों का प्रदेश है बिहार, हम बिहार से दूर हैं, बिहारियों से नहीं

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले पर मनोज तिवारी ने कहा कि सुशांत की मौत बिहार का मुद्दा है. बिहार के बेटे की हत्या में मुक़दमा तक महाराष्ट्र सरकर ने नहीं किया और तेजस्वी यादव ऐसे राहुल गांधी के साथ मंच शेयर कर रहे हैं.

बिहार: बिहार विधनसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार आज थम गया. 28 अक्टूबर को 78 सीटों पर मतदान होना है, जिसके लिए तमाम पार्टियों ने अपना पूरा दम झोंक दिया है. आज बीजेपी सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने भी कई क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया. एनडीए के लिए वोट मांगने के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार देश के लिए सर कटा देने वालों का प्रदेश है, हम बिहार से दूर हैं, बिहारियों से नहीं.

इस दौरान एबीपी न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार का बेसिक चुनावी मुद्दा, बिहार को यहां से आगे ले जाना है. आत्मनिर्भर बिहार कैसे बने, ये हमारी सोच है. नीतीश कुमार की लोकप्रियता के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक समय था कि सड़क में गड्ढा है कि गड्ढे में सड़क है, पता नहीं चलता था, लेकिन अब बिहार ने 15 वर्षों में बदलाव देखा है. बड़ी बड़ी योजनाएं बिहार के लिए शुरू की गई हैं.

तेजस्वी के आरोपों पर मनोज तिवारी ने कहा, "जब वो बोलते हैं तो लोग उनपर हंसते हैं, कि तेजस्वी क्या बिहार को फिर से जंगलराज की ओर ले जाना चाहते हैं. उनकी सभाओं मे जितनी भीड़ आती है, उससे ज़्यादा लोग हमारी सभाओं में आते हैं, लेकिन उनकी सभाओं में आने वाले केवल देखने आते हैं."

मनोज तिवारी ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि भाजपा गठबन्धन धर्म का पालन करती है, किसी के दबाव में नहीं आती. चिराग़ ख़ुद अलग हुए हैं. उनके मन में क्या चल रहा है, ये वो ही जानें.

सुशांत सिंह की मौत बिहार का मुद्दा सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले पर मनोज तिवारी ने कहा कि सुशांत की मौत बिहार का मुद्दा है. बिहार के बेटे की हत्या में मुक़दमा तक महाराष्ट्र सरकर ने नहीं किया और तेजस्वी यादव ऐसे राहुल गांधी के साथ मंच शेयर कर रहे हैं. बिहार बेटे की मौत के बारे में नहीं सोचा. बिहार के लोगों में सुशांत की मौत का दर्द है. सुशांत की मौत में अपराधियों को कांग्रेस बचा रही है. कांग्रेस किस मुंह से बिहार के लोगों से वोट मांग रही है.

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव किस बिहार को बनाने की बात कर रहे हैं. जिसके मां और पिता दोनों मुख्यमंत्री रहे हों और वो नवीं फ़ेल हो. जो हाई स्कूल भी पास न कर पाया हो, वो बिहार का मुख्यमंत्री बनना चाहता है. हम सत्य की बात कर रहे हैं, जिससे मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही. हम बिहार के बच्चों की आवाज़ उठाते रहे हैं, उठाते रहेंगे.

ये भी पढ़ें: 

पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए केंद्र बनाएगा नई संस्था, SC ने प्रस्ताव पर जताया संतोष 

CM उद्धव के 'गांजा खेत' वाले बयान पर कंगना का पलटवार, कहा- तुच्छ आदमी, आनी चाहिए शर्म 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget