एक्सप्लोरर

Bihar Election: सुशील मोदी ने माना-चिराग पासवान ने पहुंचाया NDA को नुकसान, नीतीश के CM बनने पर कोई शक नहीं

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का कहना है कि अगर चिराग पासवान की एलजेपी ने वोट काटने की राजनीति नहीं की होती तो एनडीए के पक्ष में 150 से 160 सीटें आ सकती थीं.

बिहार विधानसभा के चुनावी नतीजे सामने आने के बाद तस्वीर साफ हो गई है कि एनडीए एक बार फिर बिहार की सत्ता पर काबिज होगी. एनडीए के पास बहुमत से 3 सीटें ज्यादा हैं, लेकिन फिर भी बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का कहना है कि, अगर चिराग पासवान की एलजेपी ने वोट काटने की राजनीति नहीं की होती तो एनडीए के पक्ष में 150 से 160 सीटें आ सकती थीं. वहीं एनडीए में बड़े भाई की भूमिका निभा रही बीजेपी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल के बाद अब बिहार में उपमुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी ने भी साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार ही एनडीए के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे और इस बात में कोई दो राय नहीं है.

एग्जिट पोल के रुझान ने बढ़ा दी थी बैचेनी

गौरतलब है कि पिछली सरकार में बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान साफ तौर पर कहा कि, “एग्जिट पोल के रुझान आने के बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं में थोड़ी सी मायूसी जरूर हो गई थी. क्योंकि पार्टी के आकलन के मुताबिक एनडीए आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर रही थी. लेकिन जब एग्जिट पोल में महा गठबंधन को भारी बढ़त दिखाई गई तो उससे कुछ बेचैनी जरूर हो गई थी, फिर भी इस बात का विश्वास था कि एनडीए आराम से सरकार बनाएगी और नतीजे हमारे पक्ष में ही आए हैं.”

एलजेपी नहीं है एनडीए का हिस्सा

हालांकि सुशील मोदी ने चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा उतारे गए उम्मीदवार और उनकी वजह से एनडीए को हुए नुकसान को लेकर साफ तौर पर कहा कि, अगर एलजेपी इस तरह से उम्मीदवार नहीं उतारती तो एनडीए का यह आंकड़ा 150 से 160 सीटों का होता.यानी चिराग पासवान की वजह से एनडीए को कम से कम 25 से 30 सीटों का नुकसान हुआ है. सुशील मोदी ने दो टूक कहा कि, बिहार में एलजेपी एनडीए का हिस्सा नहीं है केंद्र में उसका क्या रोल होगा यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा.

नीतीश कुमार ही होंगे एनडीए के सीएम पद के उम्मीदवार

नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी ने एक बार फिर साफ किया है कि, नीतीश कुमार ही एनडीए के सीएम पद के उम्मीदवार है और वही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सुशील मोदी ने साफ तौर पर कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह और मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लगातार इस बात को दोहरा चुके हैं कि एनडीए के मुख्यमंत्री पद का चेहरा नीतीश कुमार हैं. लिहाजा इस बात में कोई संशय है ही नहीं कि मुख्यमंत्री पद किसी और के पास जा सकता है. वहीं बिहार के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं की तरफ से बीजेपी का मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर सुशील मोदी ने दो टूक कहा कि यह फैसला पार्टी के वरिष्ठ नेता करते हैं ना कि कार्यकर्ता. पार्टी के वरिष्ठ नेता पहले ही तय कर चुके हैं कि एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे तो ऐसे में इस चीज को लेकर चर्चा करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है.

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

सुशील मोदी ने कांग्रेस के सांसद दिग्विजय सिंह के नीतीश कुमार को लेकर किये गए ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश में अपनी सरकार बचा नहीं पाते और बिहार के बारे में बात करते हैं. मोदी ने कहा कि दिग्विजय सिंह पहले अपने राज्य पर ही फोकस कर ले जहां पर उनकी सरकार उनके हाथ से चली गई ऐसे में दिग्विजय सिंह बिहार के बारे में क्या बोलेंगे!!

बिहार में एनडीए की सरकार फिर लेगी शपथ

नई सरकार के गठन को लेकर सुशील मोदी ने साफ कर दिया है कि नई सरकार के गठन का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार मिलकर करेंगे. फिलहाल इस बात के कयास लगाना कि बीजेपी अब बड़े भाई की भूमिका में है उसके पास कितनी सीटें होंगी यह सब जल्दबाजी है क्योंकि अंतिम फैसला नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री की बातचीत के बाद ही तय होगा. लेकिन एक बात साफ है कि एनडीए की सरकार एक बार फिर से बिहार में शपथ ले रही है.

ये भी पढ़ें दिग्विजय सिंह की नीतीश कुमार से अपील- बीजेपी-संघ का साथ छोड़ तेजस्वी को दें आशीर्वाद बिहार चुनाव: जानिए- 5 उम्मीदवारों के बारे में जिन्होंने सबसे बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंदी को हराया
अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को बेमतलब…'
प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को बेमतलब…'
CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget