एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह की नीतीश कुमार से अपील- बीजेपी-संघ का साथ छोड़ तेजस्वी को दें आशीर्वाद

दिग्विजय ने बिहार के मुख्यमंत्री से यह अपील भी की, ''नीतीश जी, बिहार आपके लिए छोटा हो गया है, आप भारत की राजनीति में आ जाएं.''

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का साथ छोड़कर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को आशीर्वाद देना चाहिए. उन्होंने नीतीश से यह भी कहा कि वह समाजवादी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों को एकजुट करने में मदद करें क्योंकि ऐसा करना ही महात्मा गांधी और जयप्रकाश नारायण को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ''बीजेपी/संघ अमरबेल के समान हैं, जिस पेड़ पर लिपट जाती हैं वह पेड़ सूख जाता है लेकिन वे खुद पनपती जाती हैं. नीतीश जी, लालू जी ने आपके साथ संघर्ष किया है, आंदोलनों मे जेल गए है. बीजेपी/संघ की विचारधारा को छोड़ कर तेजस्वी को आशीर्वाद दे दीजिए. इस 'अमरबेल' रूपी बीजेपी/संघ को बिहार में मत पनपाओ.''

दिग्विजय ने बिहार के मुख्यमंत्री से यह अपील भी की, ''नीतीश जी, बिहार आपके लिए छोटा हो गया है, आप भारत की राजनीति में आ जाएं. सभी समाजवादी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों को एकमत करने में मदद करते हुए, संघ द्वारा अंग्रेजों की पनपाई “फूट डालो और राज करो” की नीति ना पनपने दें. विचार ज़रूर करें.''

सिंह ने कहा, ''यही महात्मा गांधी जी व जयप्रकाश नारायण जी के प्रति सही श्रद्धांजलि होगी. आप उन्हीं की विरासत से निकले राजनेता हैं, वहीं आ जाइए. आपको याद दिलाना चाहूंग, जनता पार्टी संघ की दोहरी सदस्यता के आधार पर ही टूटी थी. बीजेपी/संघ को छोड़िए. देश को बर्बादी से बचाइए.''

उल्लेखनीय है कि बिहार में सत्ता विरोधी लहर और विपक्ष की कड़ी चुनौती को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत प्राप्त कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया है. भले ही एनडीए ने बहुमत हासिल किया है, लेकिन इस चुनाव में विपक्षी 'महागठबंधन' का नेतृत्व कर रहा राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) 75 सीटें अपने नाम करके सबसे बड़ी एकल पार्टी के रूप में उभरा है.

ये भी पढ़ें-

Bihar Elections Result: दिग्विजय सिंह का ओवैसी पर हमला, कहा- AIMIM ने चुनाव लड़कर की BJP की मदद

Bihar Election: जहां एक हजार से कम वोटों के अंतर हुआ विजेता का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget