एक्सप्लोरर

मोदी सरकार में शामिल होने से मना करने वाले नीतीश का कैबिनेट विस्तार आज, BJP को नहीं मिलेगी जगह- सूत्र

बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 17, जेडीयू ने 16 और एलजेपी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की. एक सीट कांग्रेस के खाते में गई. अभी बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में 11 मंत्री पद खाली हैं

पटना: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में शामिल होने से मना करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू चीफ नीतीश कुमार अपना कैबिनेट विस्तार आज करेंगे. सूत्रों के मुताबिक नीतीश कैबिनेट में इस बार बीजेपी के नेताओं को जगह नहीं मिलेगी. नीतीश कैबिनेट में जेडीयू के 8 नामों में दो अगड़े और 6 पिछड़े नेता शामिल होंगे. नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज सुबह 11 बजे होगा.

तीन मंत्रियों के सांसद बन जाने के बाद तीन मंत्री पद खाली

बता दें कि नीतीश सरकार में तीन मंत्रियों के सांसद बन जाने के बाद तीन मंत्री पद खाली हैं. जिसको भरने के लिए आज होगा विस्तार. जिसमें ललन सिंह, पशपति पारस और दिनेश चंद्र यादव शामिल हैं. वहीं,मुजफ्फरपुर कांड को लेकर मंजू वर्मा ने समाज कल्याण मंत्री पद से इस्तीफा दिया था. ऐसे में यह पद भी पहले से खाली है.

बता दें कि ललन सिंह बिहार सरकार में जल मंत्री थे वहीं दिनेश चंद्र यादव लघु सिंचाई और आपदा प्रबंधन मंत्री का पदभार संभाल रहे थे. इसके अलावा एलजेपी के पशुपति कुमार पारस पशु और मछली संसाधन मंत्रालय की कमान संभाल रहे थे.

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में 11 मंत्री पद खाली

अभी बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में 11 मंत्री पद खाली हैं. नीतीश मन्त्रिमण्डल में एक बार फिर से जेडीयू के श्याम रजक शामिल होंगे. पहली बार जेडीयू प्रवक्ता नीरज सिंह भी मंत्री बनेगें. कांग्रेस से जेडीयू आए अशोक चौधरी के साथ-साथ राम सेवक कुशवाहा औऱ नरेंद्र नारायण यादव भी बनेंगे मंत्री. साथ ही नीतीश अपने खास संजय झा को भी मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे. लक्ष्मेश्वर राय और जीतन राम मांझी की कैबिनेट में रहीं बीमा भारती भी मंत्री होंगी.

केंद्रीय मंत्रीमंडल में जेडीयू शामिल नहीं

इसके पहले नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्रीमंडल में जेडीयू के शामिल होने से इंकार कर दिया था. केंद्र में जेडीयू को सिर्फ एक सीट दी जा रही थी. जबकि नीतीश आनुपातिक प्रतिनिधत्व चाहते थे. बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 17, जेडीयू ने 16 और एलजेपी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की. एक सीट कांग्रेस के खाते में गई.

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु: नई शिक्षा नीति में रिजनल, अंग्रेजी के साथ हिंदी भाषा की पढ़ाई का प्रस्ताव, राज्य में विरोध शुरु आधे से ज्यादा देश पर प्रचंड गर्मी की मार, अब तक 30 लोगों की मौत, राजस्थान के चुरु में पारा 50 के पार पश्चिम बंगाल: ‘जय श्री राम’ को लेकर गरमाई राजनीति, ममता बनर्जी को 10 लाख पोस्टकार्ड भेजेगी BJP 6 महीने से परेशान थी महिला, एस जयशंकर ने पद संभालते ही ट्विटर पर दिया मदद का आश्वासन

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Tiranga March Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, 'मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा...'
ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, 'मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा...'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget