एक्सप्लोरर

Loudspeaker Controversy: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर नीतीश कुमार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Loudspeaker Controversy: नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, ये फालतू की चीज है, जिसे जैसे मन करता है वो वैसे चलता है. सबकी अपनी इच्छा है.

Loudspeaker Controversy: लाउडस्पीकर को लेकर देशभर में विवाद जारी है, खासतौर पर बीजेपी शासित राज्यों में इसे लेकर कार्रवाई शुरू हो चुकी है. बिहार में भी बीजेपी के सहयोग से सरकार चल रही है. ऐसे में यहां भी लाउडस्पीकर हटाने की मांग शुरू हो चुकी है. लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस मामले को लेकर कुछ और ही रुख है. नीतीश कुमार ने इसे फालतू का मुद्दा बताया है. 

लाउडस्पीकर पर क्या बोले नीतीश कुमार
लाउडस्पीकर को लेकर चल रही राजनीति पर जब नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, ये फालतू की चीज है, जिसे जैसे मन करता है वो वैसे चलता है. सबकी अपनी इच्छा है. ये सब चीजों पर कहीं कोई खतरा नहीं है. नीतीश का ये बयान उस वक्त आया है जब उनकी ही सरकार में मौजूद कुछ मंत्री और बीजेपी नेता लगातार लाउडस्पीकर हटाने की बात कर रहे हैं. 

नीतीश के मंत्री ने दिया था बयान
इससे पहले बिहार में लाउडस्पीकर को लेकर चर्चा तब शुरू हुई थी जब नीतीश कुमार के मंत्री जनक राम ने एक बयान दिया. जिसमें उन्होंने कहा कि, देश के कानून से बड़ा कोई धर्म नहीं है. राज्यों में भी कानून ही चलता है. अगर यूपी में ये कानून आया है तो इसका असर बिहार पर भी पड़ेगा. उन्होंने कहा था कि केंद्र और बिहार के नेता इसे लागू करने के लिए चर्चा करेंगे. उनके अलावा भी बीजेपी के कुछ छोटे नेताओं की तरफ से भी लाउडस्पीकर को लेकर इस तरह की बयानबाजी सामने आई थी. 

बता दें कि यूपी में लाउडस्पीकर को लेकर कार्रवाई शुरू हो चुकी है. यहां 6 हजार से ज्यादा लाउडस्पीकर उतार दिए गए हैं. वहीं लगातार एक्शन जारी है. बाकी बीजेपी शासित राज्यों में भी इसकी तैयारी की जा रही है. बिहार में भी यही कोशिश है, लेकिन नीतीश के रुख ने इस पर पानी फेरने का काम कर दिया है. नीतीश कुमार को पिछले कुछ दिनों से कई इफ्तार पार्टियों में भी देखा जा रहा है. जिससे वो अपना रुख साफ कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें

Yes Bank and DHFL Case: मुंबई और पुणे में बिल्डरों के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, उद्धव और पवार के बताए जाते हैं करीबी

Irfan Ka Cartoon: जेल के बाहर आजम खान का इंतज़ार करते दिखे शिवपाल, इरफान ने कार्टून में यूं ली चुटकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Tiranga March Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, 'मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा...'
ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, 'मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा...'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget