एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव पर कार्रवाई कर सकते हैं नीतीश कुमार, जेडीयू नेता ने कहा- 3-4 दिन में होगा फैसला

नई दिल्ली: बिहार में चल रहे राजनीतिक घमासान पर जेडीयू की बैठक खत्म हो गई है. बैठक के बाद पार्टी ने सभी तरह के फैसले लेने का अधिकार नीतीश कुमार पर छोड़ा है. नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव के खिलाफ कार्रवाई का दबाव है. जानकारी के मुताबिक बैठक में तेजस्वी यादव को लेकर भी चर्चा हुई है.

चार दिन में तेजस्वी पर फैसला ले सकते हैं नीतीश कुमार बैठक के बाद खबर है कि नीतीश कुमार लालू यादल के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर कार्रवाई कर सकते हैं. जेडीयू के वरिष्ठ नेता रमई राम ने बैठक से बाहर आने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार तेजस्वी पर चार दिन में फैसला ले सकते हैं.

नीतीश कुमार को क्यों करनी पड़ी बैठक? जेडीयू की ओर से कहा जा रहा था कि बैठक में पार्टी के संगठन पर चर्चा होगी. जाहिर है कि राज्य में पैदा हुई स्थिति के बाद महागठबंधन में असमंसज की स्थिति को साफ करने और तेजस्वी यादव पर बन रहे दबाव को लेकर बैठक बुलाई गई थी.

आरजेडी ने कहा तेजस्वी इस्तीफा नहीं देंगे सोमवार को आरजेडी ने साफ कर दिया कि होटल के बदले जमीन मामले में सीबीआई की प्राथमिकी में नाम होने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे. बीजेपी और एनडीए में उसके अन्य सहयोगी दल होटल के बदले जमीन मामले में तेजस्वी का नाम आने पर उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

सीबीआई छापों के बाद नीतीश-लालू के बीच फोन पर हुई थी बात लालू यादव के यहां सीबीआई छापों के बाद नीतीश कुमार की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं. नीतीश कुमार ने आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद से शनिवार रात बातचीत की. हालांकि यह पता नहीं चला पाया कि नीतीश और लालू के बीच फोन पर हुई बातचीत के दौरान होटल के बदले जमीन मामले में तेजस्वी का नाम आने के मद्देनजर पिछले शुक्रवार को सीबीआई के 12 ठिकानों पर छापे मामले में इन दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई.

बीजेपी का नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर बिहार में चल रही उठापठक के बीच बीजेपी ने नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर दिया है. बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि बीजेपी नीतीश को बाहर से समर्थन दे सकती है. इसका मतलब ये है कि बीजेपी ये चाहती है कि लालू के समर्थन की परवाह न करें नीतीश. नीतीश तेजस्वी को बर्खास्त करें इसके बाद अगर सरकार पर संकट आएगा तो बीजेपी बचा लेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, स्पीकर बोले- 'सदन में नारेबाजी की जगह नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, स्पीकर बोले- 'सदन में नारेबाजी की जगह नहीं'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दे इस्तीफा'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दे इस्तीफा'
PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget