एक्सप्लोरर

Bihar Hooch Tragedy: '...जो 25 में तेजस्वी को CM बना देंगे', छपरा जहरीली शराब कांड को लेकर नीतीश कुमार पर भड़के प्रशांत किशोर

Bihar Liquor Death: छपरा में जहरीली शराब पीने से हुई मौत को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने सियासी हमला किया. साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज करते हुए कहा कि पता है कैसा काम हो रहा है.

Chapra Spurious Liquor Death: बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से हुई मौत को लेकर प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि  शराबबंदी कानून को 48 घंटे के भीतर सरकार को वापस लेना चाहिए. नीतीश का क्या राजतंत्र है कि वो डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को 2025 में मुख्यमंत्री बना देंगे. 

प्रशांत किशोर ने पूर्वी चंपारण में गुरुवार (15 दिसंबर) को कहा, ''सीएम नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द के अफसर खुद शराब पीते हैं. फिर नीतीश के सामने लंबी-लंबी बातें करते हैं. जो भी उनको जानते हैं वे सब इस बात से परिचित है.'' साथ ही उन्होंने शराबबंदी को विफल बताया है. इसके लिए प्रशांत किशोर ने बीजेपी, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को जिम्मेदार ठहराया है. छपरा में जहरीली शराब पीने से 39 लोगों की जान चली गई है. 

'बीजेपी ने समर्थन किया'

प्रशांत किशोर ने कहा कि शराबबंदी पर हमने ही अवाज उठाई है. बीजेपी के लोग जो आज विधानसभा में हंगामा कर रहे हैं वो जेडीयू के साथ पांच साल रहकर शराबबंदी पर चुप थे. अब कोई भी बीजेपी से सवाल नहीं कर रहा है, 

तेजस्वी पर साधा निशाना 

प्रशांत किशोर ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी जब विपक्ष में थी तो सीएम नीतीश कुमार को घेर रहे थे. अब सरकार में आने पर शराबबंदी का साथ दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह हास्यास्पद बात है कि किसी राज्य का मुख्यमंत्री जिले के डीएम एसपी को बुलाकर कहता है कि आप कसम खाइए कि आप शराब का कारोबार करने वाले लोगों को पकड़ कर कार्रवाई करेंगे.  

क्या सलाह दी? 

प्रशांत किशोर ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव को राज्य की कमान 2025 में नहीं बल्कि अभी ही सौंप देनी चाहिए ताकि तीन साल में पता चल जाए कि वो कैसा काम कर रहे हैं. उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि वो जो विभाग चला रहे हैं, उनके बारे में हमें पता है कि कैसा काम हो रहा है. ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य विकास जैसे विभागों की जमीनी हालत आप देख ही रहे हैं. ऐसे में मेरी नीतीश कुमार से प्रार्थना है कि जल्द से जल्द तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का पद सौंपें. 

यह भी पढ़ें- Bihar: बिहार में जहरीली शराब से आज फिर 10 लोगों की मौत, विधानसभा के गेट पर BJP विधायकों का धरना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
जंग के बीच ईरान के ड्रोन हमले में मारा गया भारतीय इंजीनियर, जानें कौन थे देवनंदन प्रसाद सिंह?
जंग के बीच ईरान के ड्रोन हमले में मारा गया भारतीय इंजीनियर, जानें कौन थे देवनंदन प्रसाद सिंह?
हर इमारत, पुल, सड़क और बिजली के तारों की जांच और मरम्मत की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- याचिका शॉपिंग मॉल जैसी...
हर इमारत, पुल, सड़क और बिजली के तारों की जांच और मरम्मत की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- याचिका शॉपिंग मॉल जैसी...
महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव देने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- इससे हो सकती है नौकरी मिलने में समस्या
महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव देने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- इससे हो सकती है नौकरी मिलने में समस्या

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget