एक्सप्लोरर

Bihar: बिहार में जहरीली शराब से आज फिर 10 लोगों की मौत, विधानसभा के गेट पर BJP विधायकों का धरना

CM Nitish Kumar: विपक्ष के हंगामे के चलते विधानसभा की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी. कार्रवाई स्थगित होने पर बीजेपी विधायक गेट पर ही धरने पर बैठ गए. 

Bihar News: बिहार में सारण जिले में जहरीली शराब पीने से गुरुवार (15 दिसंबर) को भी 10 लोगों की मौत हो गई, कई लोग अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं. इसी के साथ मौत का आंकड़ा अब तक 43 पहुंच गया है. अब इस मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है, क्योंकि प्रदेश में शराबबंदी कानून लागू है. 

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन इस मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ. बीजेपी विधायकों ने वेल में प्रदर्शन किया. विधान परिषद में भी बीजेपी के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. विपक्षी सदस्यों के हंगामे के चलते सदन की कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा. विधानसभा की कार्रवाई स्थगित होने पर बीजेपी विधायक गेट पर ही धरने पर बैठ गए. 

सड़क से संसद तक हंगामा

सारण जिले में गुरुवार (15 दिसंबर) को भी जहरीली शराब पीने की वजह से 10 और लोग मर गए, मृतकों की संख्या 43 पहुंच गई है. इस घटना में मरने वाले लोगों के परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया. इस घटना से नाराज लोगों ने संबंधित पुलिस थाने का घेराव कर हंगामा किया. वहीं बीजेपी विधायकों ने विधानसभा में महागठबंधन सरकार को घेरते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. वहीं संसद में भी बिहार से आने वाले बीजेपी सांसदों ने इस मुद्दे को उठाया.

'जो नकली शराब पिएगा वह मरेगा...'

इस बीच गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया. मुख्यमंत्री ने कहा "जहरीली शराब से देश भर में लोग मरते हैं. बिहार में शराबबंदी सफल है." गुरुवार को बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "जो नकली शराब पिएगा वह तो मरेगा ही." शराबबंदी को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा, "सारे दल के लोगों ने मिलकर ये फैसला किया था. एक-एक लोगों ने शपथ ली थी. समाज में आप कितना भी अच्छा काम कर लें लेकिन कोई न कोई तो गड़बड़ करेगा ही. क्राइम को रोकने के लिए कानून बना है लेकिन तो भी हत्या होती है."

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का वादा

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "कितनी बड़ी संख्या में लोगों ने आज शराब को पीना छोड़ दिया. महिलाओं ने क्या क्या कहा था कि जिनके पति पहले शराब पीते थे आज वो छोड़ चुके हैं बाहर से आते हैं तो सब्जी लेकर आते हैं. बच्चों को पढ़ने भेजते हैं. बहुत लोगों ने इसको स्वीकार कर लिया है.' एक सवाल पर कि क्या अब एक्शन होगा? इस पर नीतीश कुमार ने कहा, "हमने कहा कि जो यह असली काम कर रहा है उसको पकड़ो. जो गरीब है और ऐसे ही कर दिया है तो उसको समझाना है."

ये भी पढ़ें-Exclusive: बिहार में शराबबंदी के बाद भी जान ले रही है जहरीली दारू, आंकड़े बता रहे सिस्टम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget