एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र बीजेपी के लिए बड़ा दिन, कई विपक्षी दिग्गज एक साथ होंगे पार्टी में शामिल

आज महाराष्ट्र कांग्रेस में कई विपक्ष के दिग्गज नेता शामिल होने वाले हैं. विपक्षी पार्टियों से आनेवाले इन नेताओं में 4 विधायक और 52 पार्षद शामिल हैं.

नई  दिल्ली: आज 31 जुलाई की तारीख महाराष्ट्र बीजेपी के लिए एक ब़डा दिन है. कांग्रेस और एनसीपी जैसी विपक्षी पार्टियों के कई बडे नेता आज आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. विपक्षी पार्टियों से आनेवाले इन नेताओं में 4 विधायक और 52 पार्षद शामिल हैं. इस साल ये पहली बार हो रहा है कि इतने सारे विपक्षी नेता एकसाथ बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.

एनसीपी के विधायक शिवेंद्रसिंह भोसले, वैभव पिचड, संदीप नाईक और कांग्रेस के विधायक कालीदास कोलंबकर ने महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर हरिभाऊ बागडे से अलग अलग मुलाकात करके आज अपने इस्तीफे सौंप दिए. बुधवार की दोपहर मुंबई के गरवारे क्लब में ये सभी आधिकारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इन 4 विधायकों के अलावा नवी मुंबई महानगरपालिका में एनसीपी के 52 पार्षद भी बीजेपी की सद्स्यता लेंगे. पार्टी प्रवेश समारोह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में होगा.

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस और एनसीपी के कई दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं, जिनमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल सबसे बडा नाम था. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी शिवसेना की सदस्यता ले ली. चुनाव के बाद भी दलबदल का ये सिलसिला जारी रहा. पिछले हफ्ते ही एनसीपी के मुंबई इकाई के प्रमुख और पूर्व विधायक सचिन अहिर शिवसेना में शामिल हुए. इसी महीने शाहापुर से एनसीपी के विधायक पांडुरंग बरोरा ने भी पार्टी से इस्तीफा देकर शिवसेना की सदस्यता ले ली. अपनी पार्टियों से नेताओं के इस तरह से पलायन को लेकर कांग्रेस और एनसीपी में हडकंप मचा हुआ है. जो आला नेता अब भी इन दोनो पार्टियों में बचे हुए हैं, उनका कहना है कि सत्ताधारी गठबंधन इनकम टैक्स और प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई का डर दिखा कर उनके नेताओं को अपने साथ ले रही है.

बीजेपी में अचानक आई विपक्षी नेताओं की इस बाढ से खुद बीजेपी के भीतर भी तनातनी शुरू हो गई. पार्टी के पुराने नेता चिंतित हो गये हैं कि बाहर से आनेवाले नेताओं के लिए कहीं उनकी उम्मीदों पर पानी न फेर दिया जाए. कई नेता असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. ऐसे नेताओं में खुलकर सामने आईं नवी मुंबई के बेलापुर से बीजेपी विधायक मंदा म्हात्रे जिन्होने मुख्यमंत्री से मिलकर अपना विरोध जताने का फैसला किया है. म्हात्रे के मुताबिक विपक्षी पार्टियों के जिन नेताओं का राजनीतिक करियर खत्म हो गया है, वे बीजेपी में आकर पुनर्वसन की आस लगा रहे हैं.

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अक्टूबर में होने हैं और उससे पहले कई और दिग्गज नेताओं के बीजेपी और शिवसेना में आने के कयास लगाये जा रहे हैं. जिनमें एनसीपी के वरिष्ठ नेता मधुकर पिचड और नवी मुंबई से एनसीपी के दबंग नेता गणेश नाईक का नाम शामिल है. 1 अगस्त से मुख्यमंत्री राज्यभर में एक रथयात्रा निकालेंगे जिसके दौरान भी कई विपक्षी नेता बीजेपी में शामिल होंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'
CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget