एक्सप्लोरर

प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम मोदी ने किया नेतन्याहू का स्वागत, हाइफा स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

भारत और इजरायल अपने राजनयिक संबंधों की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जुलाई 2017 में इजरायल की यात्रा पर गए थे और अब नेतन्याहू भारत की यात्रा पर आए हैं.

नई दिल्ली: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भारत आगमन पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने पहले इजरायली पीएम से हाथ मिलाया फिर दोनों नेता गले मिले. बेंजामिन नेतन्याहू के साथ उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू भी आईं हैं.

आपको बता दें कि 15 साल बाद कोई इजरायली पीएम भारत दौरे पर आया है.

  • दिल्ली एयरपोर्ट से इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम मोदी तीन मूर्ति हाइफा चौक पहुंचे. यहां दोनों नेताओं ने हाइफा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इजरायल के हाइफा शहर में प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान शक्तिशाली ओट्टोमन साम्राज्य से शहर की रक्षा करते हुए 44 भारतीय सैनिकों शहीद हो गए थे. पीएम मोदी जब इजराइल के दौरे पर गये थे तब उन्होंने हाइफा शहर में स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि दी थी.
  • इसके बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन मूर्ति चौक पर बने हाइफा मेमोरियल गए. इस मेमोरियल का नाम बदल कर तीन मूर्ति हाइफा चौक कर दिया गया है. इजरायली पीएम के दौरे को देखते हुए इस मेमोरियल को खूब  सजाया गया था.
  • तीन मूर्ति पर कांस्य की तीन मूर्तियां हैदराबाद, जोधपुर और मैसूर के सैनिकों का प्रतिनिधित्व करती हैं जो 15 इमीरियल सर्विस कैवेलरी ब्रिगेड का हिस्सा थे. ब्रिगेड ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 23 सितम्बर, 1918 को हाइफा पर हमला किया था और उसमें जीत हासिल की थी.
 
  • आगमन पर मोदी ने अंग्रेजी और हिब्रू भाषा में ट्वीट किया, ‘‘मेरे मित्र प्रधानमंत्री नेतान्याहू, भारत में आपका स्वागत है. भारत की आपकी यह यात्रा ऐतिहासिक और विशेष है. इससे हमारे देशों के बीच मित्रता और मजबूत होगी.’’
  • प्रधानमंत्री नेतन्याहू के इस यात्रा के दौरान दोनों देश रक्षा, कृषि, जल संरक्षण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, आंतरिक सुरक्षा समेत द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री नेतन्याहू आज से 19 जनवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे.

दोनों देशों के संबंधों के 25 साल उनकी यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और इजरायल अपने राजनयिक संबंधों की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जुलाई 2017 में इजरायल की यात्रा पर गए थे और अब नेतन्याहू भारत की यात्रा पर आ रहे हैं. बेंजामिन नेतन्याहू दिल्ली, आगरा, अहमदाबाद और मुंबई जाएंगे. उनके साथ एक कारोबारी शिष्टमंडल भी भारत आया है.

बेबी मोशे से मिलेंगे पीएम मोदी इजरायली पीएम के साथ 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में बचे बेबी मोशे भी साथ आए हैं. पीएम मोदी जब इजरायल गए थे तब वे बेबी मोशे को भारत आने का न्योता देकर आए थे. 26/11 हमले में आतंकियों ने मोशे के माता-पिता की हत्या कर दी थी तब मोशे की भारतीय आया सैंड्रा सैमुएल ने बड़ी मुश्किल से बेबी मोशे की जान बचाई थी. बाद में आया सैंड्रा भी इजरायल चली गईं थीं.

कल पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू के बीच 15 जनवरी को द्विपक्षीय वार्ता हागी. इसके बाद इजरायली प्रधानमंत्री राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट करेंगे. 15 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री दूसरे भारत इजरायल सीईओ फोरम की बैठक में हिस्सा लेंगे. नेतन्याहू की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात का भी कार्यक्रम है.

गुजरात भी जाएंगे नेतन्याहू 16 जनवरी को प्रधानमंत्री नेतन्याहू रायसिना डायलॉग में भाग लेंगे. 17 जनवरी को उनका गुजरात में कृषि क्षेत्र में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र जाने का कार्यक्रम है. 18 जनवरी को इजरायली प्रधानमंत्री मुंबई जाएंगे जहां उनका कारोबार संबंधी बातचीत का कार्यक्रम है.

पिछले तीन सालों में दोनों देशों के बीच काफी उच्च स्तरीय आदान प्रदान हुए हैं. सबसे पहले तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इजरायल गए थे और इसके बाद इजरायली राष्ट्रपति रेवलीन भारत आए थे. जनवरी 1992 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद संबंध काफी मजबूत हुए हैं.

दोनों देशों के बीच कृषि, जल, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, रक्षा, आंतरिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग काफी घनिष्ठ हुए हैं. इजरायल के सहयोग से भारत के 11 राज्यों में कृषि संबंधी 28 उत्कृष्ठता केंद्र स्थापित हुए हैं. दोनों देशों के बीच संबंधों में जल और कृषि एक महत्वपूर्ण आयाम बनकर उभरा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
NIA Raid in Panvel: ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
Explained: इंसाफ या पुलिस की नाकामी पर पर्दा! बारुईपुर रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
बंगाल रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
India Australia Relations: हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget