पीएम मोदी का ऑटोग्राफ लेने के बाद सेलिब्रिटी बनी लड़की, आने लगे मैरिज प्रपोजल
रीता मुडी नाम की उस लड़की ने बताया, पीएम मोदी से ऑटोग्राफ मिलने के बाद मैं सेलिब्रिटी बन गई हूं. इसके बाद से मुझे और मेरी बहन को शादी के कई प्रपोजल मिल रहे हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में हादसे का शिकार हुई एक लड़की अब अपने इलाके में सेलिब्रिटी बन गई है. दरअसल, पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में पीएम की रैली के दौरान पंडाल का एक हिस्सा गिर गया था. पंडाल गिरने के बाद मची अफरातफरी को देखते हुए मोदी ने भाषण बीच में ही रोक दिया था और अपनी सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवानों को घायलों की मदद के लिए कहा था. पंडाल गिरने से जख्मी हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
जब घायल लड़की ने मोदी को देख कहा- ऑटोग्राफ चाहिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण खत्म होते ही खुद अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की थी. इसी दौरान जब मोदी एक घायल लड़की के पास पहुंचे तो उत्साहित लड़की ने ऑटोग्राफ मांगा. उन्होंने भी देर नहीं लगाई और ऑटोग्राफ दिया. इसके बाद से लड़की और उसका परिवार अपने शहर में सुर्खियों में है और शादी के लिए भी कई प्रस्ताव प्राप्त कर रहे हैं.
मोदी के मुकाबले 2019 में PM पद के लिए विपक्ष का नहीं हो कोई चेहरा: ममता बनर्जी
रीता मुडी नाम की उस लड़की ने बताया, ''पीएम मोदी से ऑटोग्राफ मिलने के बाद मैं सेलिब्रिटी बन गई हूं. इसके बाद से मुझे और मेरी बहन को शादी के कई प्रपोजल मिल रहे हैं. लेकिन हम अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही शादी करेंगे''.
Bankura: Rita Mudi, girl who was injured after a portion of a tent collapsed during PM's rally in Midnapore & given an autograph by Prime Minister, says, 'I became a celebrity.I & my sister are even getting marriage proposals, but we'll marry after completing studies'.#WestBengal pic.twitter.com/7b2e76LF2E
— ANI (@ANI) July 27, 2018
2019 के लिए सांप्रदायिक माहौल बनाना BJP के एजेंडे में नहीं, इसके लिए मीडिया में जुनून: अमित शाह
बता दें कि उस हादसे में 50 महिलाओं समेत 90 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. पंडाल रैली वाली जगह के मेन गेट के पास लोगों को बारिश से बचाव के लिए बनाया गया था. पंडाल उस समय गिरा जब पीएम मोदी अपना भाषण दे रहे थे.
Source: IOCL
























