एक्सप्लोरर

नुसरत जहां ने कहा- कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक, भड़की बीजेपी ने किया पलटवार

नुसरत जहां के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया.

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने बीजेपी पर सार्वजनिक रूप से बड़ा हमला बोलते हुए उसे कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक करार दिया है. नुसरत जहां ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब वह एक ब्लड डोनेशन कैम्प में थीं.

फिल्मी दुनिया से राजनीति में आईं टीएमसी सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र बशीरहाट में एक बैठक के दौरान कहा- “अपनी आंखों और कानों को खोलकर रखें क्योंकि आपके आसपास कुछ ऐसे लोग हैं जो कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक हैं. क्या आप जानते हैं कि कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक क्या है. वह बीजेपी है. क्योंकि वह संस्कृति नहीं समझती है, क्योंकि वह मानवता नहीं समझती है. वह हमारे कड़ी मेहनत की कीमत नहीं समझती है. वह सिर्फ व्यवसाय समझती है. उसके पास काफी पैसे हैं. वह हर जगह इसे फैला रही है. उसके बाद वह लोगों को धर्म के आधार पर बांट कर दंगा करवाती है.”

नुसरत जहां के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया. मालवीय ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में वैक्सीन पर सबसे खराब राजनीति हो रही है. पहले ममता बनर्जी की कैबिनेट के मौजूदा मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी ने वैक्सीन ले जा रहे ट्रक को रुकवा दिया. अब एक टीएमसी सांसद मुस्लिम बहुल इलाके देगंगा में चुनाव प्रचार करते हुए बीजेपी की तुलना कोरोना से कर रही हैं. लेकिन पिशी (ममता बनर्जी) चुप हैं. क्यों? तुष्टिकरण?'

दरअसल, 16 जनवरी से देशभर में टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है. पश्चिम बंगाल में भी कोरोना की वैक्सीन भेजी गई थी लेकिन कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद था, जिसकी वजह से वैक्सीन ले जाने वाले विशेष वाहन को 12 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ा. ममता बनर्जी की कैबिनेट में राज्यमंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी की अगुवाई में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया था.

गौरतलब है कि अगले कुछ महीनों में पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है. बीजेपी वहां पर अपनी पैठ बनाने की कोशिश में है. ऐसे में राज्य की तृणमूल कांग्रेस की बेचैनी बढ़ गई है. इसकी वजह से दोनों पक्षों के बीच लगातार जुबानी जंग तेज होती जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget