एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में पीएफआई पर प्रतिबंध तय, ज़फरयाब जिलानी ने किया बचाव

यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि यूपी में हिंसा फैलाने में पीएफआई का हाथ था. मोहसिन रज़ा ने कहा कि सिमी जैसे संगठनों से निकले लोग ही पीएफआई जैसे संगठनों में आये हैं, इसलिए उनपर कार्रवाई की पूरी तैयारी की गई है.

लखनऊ: नागरिकता कानून को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश में 2 दर्जन ज़िलों में हुई हिंसा में पीएफआई यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया नाम के संगठन का नाम आ रहा है. यूपी सरकार की तरफ से इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने की शिफारिश गृह मंत्रालय को मिल भी गयी है. ऐसे में अगले कुछ समय में पीएफआई यूपी में एक प्रतिबंधित संगठन बन सकता है. सरकार अब खुलकर पीएफआई की यूपी में हुई हिंसा में भूमिका की बात कह रही है. हालांकि इसी बीच बाबरी मस्जिद एक्शन कमिटी के संयोजक ज़फरयाब जिलानी ने पीएफआई को सामाजिक संगठन कहकर उसका समर्थन किया है.

डीजीपी ओपी सिंह ने क्या कहा?

यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा है कि नागरिकता कानून को लेकर हुई हिंसा प्रायोजित तरीक़े से कराई गई थी. इसमें पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का नाम सामने आया है. जांच में इस संगठन के लोगों पर हिंसा भड़काने में भूमिका सामने आने के बाद राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय को पीएफआई पर प्रतिबन्ध लगाने की शिफारिश भेज दी है.

केशव मौर्या ने कहा, सिमी के लोग ही पीएफआई में आये

यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि यूपी में हिंसा फैलाने में पीएफआई का हाथ था. सिमी के लोग ही पीएफआई में थे जिन्होंने यूपी में हिंसा फैलाई. सरकार की तरफ से इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और सरकार की ओर से प्रस्ताव लाकर इसे प्रतिबंधित किया जाएगा.

आईएसआई से मिला है पीएफआई- मोहसिन रज़ा

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक़्फ एवं हज मंत्री मोहसिन रज़ा ने कहा है कि पीएफआई हमारे देश में आईएसआई के इशारों पर काम कर रही है. संगठनों को तो बैन किया जा सकता है पर पर ऐसी सोच से सतर्क रहने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि पीएफआई जैसे संगठनों की जांच के बाद भूमिका तय करके उसके सक्रिय कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी. मोहसिन रज़ा ने कहा कि सिमी जैसे संगठनों से निकले लोग ही पीएफआई जैसे संगठनों में आये हैं, इसलिए उनपर कार्रवाई की पूरी तैयारी की गई है.

ज़फरयाब जिलानी ने पीएफआई का बचाव किया

इसी बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और बाबरी मस्जिद एक्शन कमिटी के संयोजक ज़फरयाब जिलानी ने पीएफआई का समर्थन करते हुए कहा कि वो लंबे समय से पीएफआई को जानते हैं. उन्होंने दावा किया कि सकारात्मक सोच के साथ पीएफआई के लोग अच्छा काम कर रहे हैं. सरकार की तरफ से प्रतिबंध के सवाल पर जिलानी ने कहा कि सिर्फ कह देने से कोई कैसे कसूरवार हो जाएगा, अगर सबूत है तो सरकार पेश करे. जिलानी ने कहा कि अगर प्रतिबंध लगता है तो पीएफआई कोर्ट जाएगी. क्या जिलानी पीएफआई का केस लड़ेंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि एक वकील के तौर पर अगर पीएफआई के लोग उनके पास आते हैं तो वो ज़रूर पीएफआई के बचाव में कोर्ट में.पैरवी करेंगे.

यह भी पढ़ें-

यूपी: नोएडा एसएसपी के आरोप और वायरल वीडियो से मची सनसनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget