एक्सप्लोरर

बकरीद से पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, कहा 'किसी भी मजहब में जीव हिंसा निंदनीय, अगर...'

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर से चर्चा में हैं. उनका बकरीद (ईद उल अजहा) में बलि देने की परंपरा पर दिया गया बयान चर्चा का विषय बन गया है.

बकरीद (ईद उल अजहा) को लेकर जहां एक ओर मुस्लिम समुदाय तैयारी में जुटा है, वहीं दूसरी ओर बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का इस पर्व और बलि प्रथा को लेकर दिया गया बयान चर्चा में आ गया है.

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जीव हिंसा किसी भी धर्म में हो, वह निंदनीय है. उन्होंने बकरीद पर दी जाने वाली बकरे की कुर्बानी का विरोध करते हुए कहा, "हम बलि प्रथा के पक्ष में नहीं हैं, और बकरीद के भी पक्ष में नहीं हैं. अगर हम किसी को जीवन नहीं दे सकते तो हमें उसे मारने का अधिकार भी नहीं है."

धीरेंद्र शास्त्री ने कही ये बात

उन्होंने कहा कि संभव है कि इतिहास में किसी विशेष समय या परिस्थिति में बलि की परंपरा रही हो, लेकिन अब समय बदल गया है और ऐसी परंपराओं को रोकना चाहिए. उन्होंने सनातन धर्म में मौजूद बलि प्रथा की भी आलोचना करते हुए कहा कि "सनातन संस्कृति में जहां जहां बलि दी जाती है, उसे भी रोका जाना चाहिए."

धीरेंद्र शास्त्री ने अहिंसा को सभी धर्मों का मूल बताया और कहा कि अगर हम अहिंसा के रास्ते पर चलें तो समाज और धर्म दोनों अधिक स्वस्थ और संवेदनशील बन सकते हैं. उन्होंने कहा, "हर जीव को जीने का अधिकार है, हमें हिंसा की नहीं, सहअस्तित्व की राह पर चलना चाहिए," .

 भारत में कब है बकरीद?

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, बकरीद जिल हिज्जा महीने की 10वीं तारीख को मनाई जाती है. सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद 6 जून को बकरीद मनाई जाएगी, जबकि भारत में 7 जून (शनिवार) को यह पर्व मनाया जाएगा. 28 मई की शाम को भारत में चांद दिखने के बाद यह तारीख तय हुई. बकरीद केवल कुर्बानी का पर्व नहीं, बल्कि अल्लाह के प्रति समर्पण, त्याग और इंसानियत की भावना का प्रतीक माना जाता है. मुस्लिम समुदाय इसे पूरी श्रद्धा और उत्साह से मनाता है.

बता दें कि इस्लाम धर्म के अनुसार, अल्लाह ने हजरत इब्राहिम की आस्था और विश्वास की परीक्षा लेनी चाही. अल्लाह ने उनसे कहा कि वे अपनी सबसे प्यारी चीज कुर्बान करें. हजरत इब्राहिम के लिए उनके बेटे हजरत इस्माइल सबसे प्यारे थे. अल्लाह का हुक्म मानते हुए, उन्होंने अपने बेटे को कुर्बान करने का फैसला किया. लेकिन जब उन्होंने अपने बेटे की गर्दन पर छुरी चलाई, तो अल्लाह ने एक चमत्कार कर दिया. हजरत इस्माइल की जगह एक जानवर वहां आ गया और वही कुर्बान हो गया. इस घटना की याद में हर साल बकरीद पर जानवर की कुर्बानी दी जाती है, ताकि अल्लाह के प्रति समर्पण और त्याग की भावना को याद रखा जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
Ram Temple Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget