एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम आने से बीमारी का इलाज हो जाता है तो कैंसर अस्पताल बनाने की क्या जरूरत? धीरेंद्र शास्त्री ने दिया ये जवाब

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री को दिव्य चमत्कारों के रहते कैंसर हॉस्पिटल बनवाने की जरूरत क्यों पड़ गई. उन्होंने इसका खुलासा कर दिया है.

Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री (Dhrendra Shastri) एक बार फिर चर्चा में है. इस बार उन्होंने एक चैनल को इंटरव्यू दिया है. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री से एक सवाल पूछा गया कि वह दावा करते हैं कि बागेश्वर धाम आने से बीमारी का इलाज हो जाता है तो उन्हें कैंसर अस्पताल बनाने की क्या जरूरत है. धीरेंद्र शास्त्री ने इस सवाल का दिलचस्प जवाब दिया है.

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री खुद को हनुमान जी का भक्त बताते हैं. धीरेंद्र शास्त्री का दावा है कि बागेश्वर धाम आने से बीमारी का इलाज भी हो जाता है. वह इसके पीछे हनुमान जी की कृपा बताते हैं. वहीं, उन्होंने कैंसर अस्पताल बनाने का भी ऐलान किया है. इसी को लेकर जब उनसे पूछा गया कि जब धाम में आने से बीमारी ठीक हो सकती है तो कैंसर अस्पताल बनवाने की जरूरत क्यों आ पड़ी.

'दुआ और दवा, दोनों जरूरी'
इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "दुआ और दवा, दोनों आवश्यक है. हमने ये नहीं कहा कि हम डॉक्टरों के खिलाफ हैं." उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम मंदिर के पास ही औषधालय खुलवाया है. उन्होंने कहा कि नीचे दवा है और वहां ठीक नहीं हुए तो ऊपर दुआ है.

उन्होंने बताया कि "दवा और दुआ की बात कोई नई नहीं है. हमने नहीं जोड़ी है. डॉक्टर खुद कहते हैं. डॉक्टर ऑपरेशन करता है और सफल नहीं होता है तो वो भी कहता है कि प्रार्थना करो."

'सब मंदिर बनवाते हैं, हम कैंसर हॉस्पिटल बनाएंगे'
धीरेंद्र शास्त्री अपने धार्मिक प्रवचनों के दौरान कई बार कैंसर अस्पताल बनवाने का जिक्र कर चुके हैं. बुंदेलखंड में एक प्रवचन का वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध है. इसमें वह कैंसर हॉस्पिटल बनवाने के पीछे की वजह बताते हुए कहते हैं कि सब मंदिर बनवाते हैं. हमने सोचा कि हम मंदिर नहीं, कैंसर हॉस्पिटल बनवाएंगे. 

आगे उन्होंने कहा कि हम बागेश्वर वाले हैं. यहां दुआ और दवा दोनों की व्यवस्था है. बुंदेलखंड में बहुत दीन-हीन लोग रहते हैं. कैंसर की दवा हर कोई करवा नहीं सकता है. 

सारा दान कैंसर हॉस्पिटल में लगेगा
उन्होंने कहा, अभी तक जो भी दान आता था, उसे खर्च कर देते थे. अब हमनें नियम लिया है कि जो भी चढ़ावा आएगा, उसमें से केवल अपने भोजन की व्यवस्था भर को छोड़कर सारी राशि कैंसर हॉस्पिटल के निर्माण में लगाई जाएगी. 

उन्होंने इसकी तारीख भी बता दी. शास्त्री ने कहा 2028-29 तक हर हाल में गरीबों को कम राशि में महारोग कैंसर इंस्टीट्यूट रिसर्च सेंटर में लाभ मिलने लगेगा.

यह भी पढ़ें:

Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कबूलनामा, 'मेरे पास नहीं कोई शक्तियां, अनुभव से बताता हूं भविष्य'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget