एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कबूलनामा, 'मेरे पास नहीं कोई शक्तियां, अनुभव से बताता हूं भविष्य'

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मैं चमत्कारी हूं. हम कोई ईश्वर नहीं, कोई महात्मा नहीं हैं. हमारी सिर्फ अपने ईष्ट के प्रति आस्था, ऋृषि परंपरा के प्रति आस्था है और इस महिमा का हम अनुकरण करते हैं.

Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के कथा वाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Pt Dhirendra Shastri) इन दिनों सुर्खियों में हैं. लोगों के बताए बिना ही उनके बारे में सारी जानकारी हासिल कर लेने का दावा करने वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री का इन दिनों काफी विरोध हो रहा था. वहीं पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Shastri) ने लोगों का भविष्य बताने या कई तरह के चमत्कार करने को लेकर कहा कि 'मैंने कभी दावा नहीं कि मैं चमत्कारी हूं. हम कोई ईश्वर नहीं, कोई महात्मा नहीं हैं. हमारी सिर्फ अपने ईष्ट के प्रति आस्था, ऋृषि परंपरा के प्रति आस्था है. इस महिमा का हम अनुकरण करते हैं और उस आस्था से हमें रास्ता मिल जाता है तो लोग इसे चाहे जो नाम दें.' 

बागेश्वर धाम आने से लोगों का इलाज हो जाता है तो कैंसर हॉस्पिटल बनाने की क्या जरूरत थी? 'आप की अदालत' पूछे गए इस सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि "हम यही बताना चाहते हैं कि दुआ और दवा दोनों जरूरी है, हमने ये नहीं कहा कि हम डॉक्टरों के खिलाफ हैं. "बागेश्वर बाबा ने कहा कि दुआ और दवा दोनों हमारी परंपरा में शामिल है. शास्त्री ने कहा कि इससे पहले उन्होंने मंदिर के पास औषधालय खुलवाया है वहां पर ग्राम पंचायत का भवन है जहां आयुर्वेदिक औषधालय बना है. बागेश्वर बाबा ने आगे कहा कि नीचे दवा है और वहां ठीक नहीं हुए तो दुआ के लिए मंदिर पर चढ़ आओ. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमने कोई प्रचार नहीं किया, डॉक्टर ऐड करते हैं. वे ऑपरेशन करते हैं जब मरीज फिर भी ठीक नहीं होते तो कहते हैं कि प्रार्थना करो.

सनातनियों को दिया था नारा
वहीं इससे पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Shastri) ने कहा था कि 'सनातन के ऊपर उंगली उठाई जाएगी तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, सांच को आंच नहीं, जब तक जिएंगे सनातन की बात करेंगे. उन्होंने आगे कहा था कि सारे हिंदू एक हो जाओ, आज सुभाषचंद्र बोस की जयंती है, उनका नारा था- तुम मुझे खून दो हम तुम्हें आजादी दूंगा. हम आज कहते हैं तुम मेरा साथ दो, तुम्हें हम हिंदू राष्ट्र दूंगा.'

बागेश्वर सरकार क्यों है चर्चा में
गौरतलब है कि बागेश्वर धाम सरकार को नागपुर में अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति की तरफ से चुनौती दी गई थी. इसपर देशभर बवाल मच गया था. हिंदू संगठनों ने भी अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति के प्रमुख श्याम मानव का पुतला दहन किया था. वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रायपुर के दिव्य दरबार में श्याम मानव को आमंत्रण दिया था. उन्होंने चुनौती स्वीकार करते हुए किराए का खर्चा भी उठाने का बयान दिया था. तब से ये मामला देशभर चर्चा का विषय बना हुआ है.

Vikas Yatra: सागर से विकास यात्रा की अनोखी तस्वीर, रथ पर सवार होकर निकले मंत्री गोपाल भार्गव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
Chhindwara News: छिंदवाड़ा में पैर छूने पर आक्रामक हुआ हाथी, 2 युवकों को किया जख्मी
छिंदवाड़ा में पैर छूने पर आक्रामक हुआ हाथी, 2 युवकों को किया जख्मी
सोनम रघुवंशी को मिली राहत तो छलक आया राजा की मां का दर्द, पूछा- कब मिलेगा न्याय? पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
सोनम रघुवंशी को मिली राहत तो छलक आया राजा की मां का दर्द, पूछा- कब मिलेगा न्याय? पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget