एक्सप्लोरर

क्या बाबुल सुप्रियो ने अपने ही पार्टी दफ्तर में शख्स को थप्पड़ मारा, जानिए क्या है मामला

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री ने पार्टी दफ्तर में एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया और इसको लेकर बाबुल सुप्रियो पर हमले भी किए जा रहे हैं पर अब केंद्रीय मंत्री ने अपनी सफाई दी है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने अपने कई बड़े नेताओं, यहां तक कि केंद्रीय मंत्रियों को भी चुनाव मैदान में उतार दिया है. केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो भी टॉलीगंज विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन बाबुल सुप्रियो एक ताजा विवाद में फंस गए हैं. आरोप है कि उन्होंने बीजेपी दफ्तर के अंदर एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया. सोमवार से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी सुप्रियो से लगातार कह रहा है कि आप टीवी कैमरे पर बाइट देने से पहले अपने क्षेत्र में गंभीरता से प्रचार करें. इसी पर सुप्रियो को गुस्सा आ जाता है और उस आदमी को थप्पड़ मार देते हैं. हालांकि बाद में सुप्रियो ने कहा कि उन्होंने व्यक्ति को थप्पड़ नहीं मारा बल्कि ऐसा हाव-भाव दिखाया.

बार-बार एक ही चीज की रट लगाने के बाद मंत्री को आया गुस्सा कथित घटना रविवार को टॉलीगंज निर्वाचन क्षेत्र में रानीकुथी इलाके में स्थित भाजपा दफ्तर की है जहां केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डोलजत्रा उत्सव में हिस्सा लेने गए थे। बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि वह व्यक्ति सुप्रियो से कह रहा था कि अपने क्षेत्र में सीरियस कैंपेन कीजिए. इसके बाद सुप्रियो ने ठीक कहकर उसे चुप रहने को कहा. पर वह आदमी बार-बार एक ही बात की रट लगाने लगा. कई बार उकसाने के बाद सुप्रियो गुस्से में आ गए और एक समय ऐसा आया जब उनका गुस्सा काबू से बाहर हो गया.

कुछ लोग दूसरी पार्टी से मीर जाफर बनकर आते है बाद में सुप्रियो ने बताया कि जब आदमी एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आते हैं तब कुछ लोग विभीषण होते हैं जबकि कुछ लोग मीर जाफर. कुछ लोग निश्चित तौर पर गड़बड़ी करने के लिए ही आते हैं. उस आदमी के उकसाने के बाद भी मैंने अपने गुस्से को काबू में रखा. तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि उनकी पार्टी जानना चाहती है कि जिस व्यक्ति को सुप्रियो ने थप्पड़ मारा, वह 'तृणमूल कांग्रेस का बाहरी व्यक्ति था या एक 'विभीषण (भाजपा का ही सदस्य) था. इधर बीजेपी के राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि बाबुल ने उत्तेजना में आकर उस व्यक्ति को छू भर दिया. कहीं भी उनका इरादा उस व्यक्ति को चोट पहुंचाने का नहीं था.

इसे भी पढ़ें

एंटीलिया केस में नए खुलासे: हत्या से पहले मनसुख की गैमुख इलाके में मिली लोकेशन, स्कॉर्पियो कार की चोरी की खबर भी झूठी

दिल्ली में 76 साल बाद टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, मार्च में ही पारा 40 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget