एक्सप्लोरर

Ram Mandir: अयोध्या में 6 करोड़ साल पुरानी शालिग्राम शिला से क्यों बनाई जाएगी रामलला की मूर्ति? जानिए इस खास पत्थर की पूरी कहानी

Ayodhya Ram Mandir: हाल में नेपाल से दो शालिग्राम शिलाएं करीब एक हफ्ते के सफर के बाद अयोध्या लाई जा सकीं. इनसे रामलला और माता सीता की मूर्तियां बनाई जाएंगी. आइये जानते हैं शालिग्राम की पूरी कहानी.

Ramlala-Mata Sita Idols to Be Made from Shaligram: उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण कार्य जोरों पर हैं. रामलला (बाल रूप भगवान राम) और माता सीता की मूर्तियों के लिए विशेष शालिग्राम (Shaligram) पत्थर नेपाल (Nepal) से अयोध्या लाए गए हैं. शालिग्राम पत्थर से ही सियाराम की मूर्ति क्यों बनेगी, ऐसी जिज्ञासा कई लोगों के मन में है.

सनातन धर्म की धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शालिग्राम पत्थर पवित्र और भगवान विष्णु का निवास स्थान भी होता है. पौराणिक ग्रंथों में माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का उल्लेख है. कई लोग शिवलिंग के रूप में भी इसकी पूजा करते हैं. हिंदू धर्म में शालिग्राम को स्थापित करने और इसके जरिये ईश्वर की आराधना करने के विशेष नियम भी हैं. यही वजह है कि शालिग्राम पत्थर से बनाई गईं भगवान राम और माता सीता की मूर्तियां मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की जाएंगी. बताया जा रहा है कि अयोध्या लाई गई शालिग्राम शिलाएं करीब छह करोड़ साल पुरानी हैं. 

40 टन के शिलाखंडों से बनेंगी सियाराम की मूर्तियां

शालिग्राम पत्थर काफी दुर्लभ होते हैं, जो हर जगह नहीं मिलते हैं. ये नेपाल की काली गंडकी नदी में पाए जाते हैं. शालिग्राम पत्थर मिलने की जगह को शालग्राम क्षेत्र भी कहा जाता है. अयोध्या लाए गए शालिग्राम के दो बड़े शिलाखंडों का कुल भार 40 टन है. इनमें से एक का वजन 26 टन और दूसरे का भार 14 टन है. नेपाल से अयोध्या तक इन्हें लाने में सात दिन का समय लगा है. इन्हें माता सीता के जन्मस्थान माने जाने वाले नेपाल के जनकपुर से अयोध्या लाया गया है.


Ram Mandir: अयोध्या में 6 करोड़ साल पुरानी शालिग्राम शिला से क्यों बनाई जाएगी रामलला की मूर्ति? जानिए इस खास पत्थर की पूरी कहानी 

Image Source: PTI

शालिग्राम के बारे में क्या कहती है साइंस?

विज्ञान में शालिग्राम को एक तरह का जीवाश्म माना गया है जोकि 33 प्रकार के होते हैं. विज्ञान के अनुसार, शालिग्राम ‘डेवोनियन-क्रिटेशियस पीरियड’ का एक काले रंग का ‘एमोनोइड शेल फॉसिल्स’ है. बताया जाता है कि डेवोनियन-क्रिटेशियस पीरियड 6 करोड़ साल पहले था. यह वो पीरियड था जब धरती के 85 फीसदी हिस्से में पानी होता था.

क्या होता है जीवाश्म?

जीवाश्म दो शब्दों जीव+अश्म से मिलकर बना है. इसमें अश्म का अर्थ 'पत्थर' होता है. इस प्रकार सोचा जाए तो जीवाश्म का मलतब है कि ऐसा जीव जो पत्थर बन गया. अंग्रेजी में जीवाश्म को फॉसिल (Fossil) कहते हैं. शालिग्राम पत्थर बेहद मजबूत होते हैं और शिल्पकार इन पर बारीक से बारीक आकृतियां उकेर पाते हैं. शालिग्राम कई रंगों के होते हैं लेकिन सुनहरा और ज्योति युक्त शालिग्राम पत्थर सबसे दुर्लभ होता है.

शालिग्राम पत्थर का धार्मिक महत्व

शालिग्राम 33 प्रकार के होते हैं, जिनमें से 24 को भगवान विष्णु के 24 अवतारों से जोड़ा जाता है. यही कारण है कि शालिग्राम को भगवान विष्णु का ही स्वरूप माना जाता है. 


Ram Mandir: अयोध्या में 6 करोड़ साल पुरानी शालिग्राम शिला से क्यों बनाई जाएगी रामलला की मूर्ति? जानिए इस खास पत्थर की पूरी कहानी

Image Source: PTI

शालिग्राम के आकार का क्या महत्व है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर शालिग्राम गोल है तो उसे भगवान विष्णु का गोपाल रूप माना जाता है. अगर यह मछली के आकार का है तो उसे मत्स्य अवतार का प्रतीक माना जाता है. कछुए के आकार के शालिग्राम को कुर्म और कच्छप अवतार का प्रतीक माना जाता है. शालिग्राम पर उभरे चक्र और रेखाओं का भी विशेष महत्व बताया जाता है. पत्थर पर उभरे चक्र और रेखाओं को भगवान विष्णु के अन्य अवतारों और रूपों का प्रतीक माना जाता है क्योंकि विष्णु जी के गदाधर रूप में एक चक्र का चिह्न होता है. लक्ष्मीनारायण रूप में दो, त्रिविक्रम रूप में तीन, चतुर्व्यूह रूप में चार और वासुदेव में पांच चिन्ह होते हैं.

महाभारत में भगवान कृष्ण ने युधिष्ठिर को शालिग्राम के गुण बताए थे. वैष्णवों के अनुसार शालिग्राम 'भगवान विष्णु का निवास स्थान' है और जो कोई भी इसे रखता है, उसे प्रतिदिन इसकी पूजा करनी चाहिए.

देखें शालिग्राम पत्थर पर आधारित स्पेशल वीडियो

कहां-कहां हैं शालिग्राम से बनीं मूर्तियां?

भारत के 4 बड़े मंदिरों की मूर्तियां भी शालिग्राम शिला से बनाई गई हैं. इनमें उडुपी का कृष्ण मठ, वृंदावन का राधा रमण मंदिर, तिरुवनंतपुरम का पद्मनाभस्वामी मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर शामिल हैं. बता दें कि अयोध्या में रामलला की मूर्ति 5 से साढ़े 5 फीट की तैयार की जाएगी. बताया जा रहा है कि रामनवमी के दिन सूर्य की किरणें सीधे रामलला के माथे पर पड़ेंगी.

यह भी पढ़ें- PM Modi In Rajya Sabha: 'नेहरू सरनेम क्यों नहीं रखा...', राज्यसभा में पीएम मोदी ने पूछा, कांग्रेस ने दिलाई मनमोहन सिंह की याद | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget