एक्सप्लोरर

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कौन होगा मुख्य यजमान? सामने आई ये जानकारी

Ram Mandir Inauguration: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य अर्चक (पूजा करने वाला) पंडित लक्ष्मीकांत राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ स्थित भगवान राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कर चुके हैं.

Ram Mandir Pran Pratishtha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य यजमान होंगे. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य अर्चक (पूजा कराने वाला) की भूमिका निभाने जा रहे पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने उन खबरों का खंडन किया कि ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े अनुष्ठान में यजमान होंगे. 

लक्ष्मीकांत दीक्षित ने बुधवार (17 जनवरी) को मीडिया को बताया कि पीएम मोदी ही मुख्य यजमान होंगे. वह आज बुधवार को वाराणसी से अयोध्या के लिए रवाना हुए. उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया कि वो पूर्व में राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ स्थित भगवान राम मंदिर और ओडिशा के एक मंदिर में भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न करा चुके हैं.

सरयू नदी के तट पर कलश पूजन
इस बीच अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले किए जा रहे अनुष्ठानों के तहत दूसरे दिन सरयू नदी के तट पर कलश पूजन किया गया. मंदिर ट्रस्ट के एक सदस्य ने यह जानकारी दी और कहा कि अनुष्ठानों का सिलसिला 22 जनवरी तक जारी रहेगा.

अनुष्ठानों का सिलसिला जारी
अनुष्ठानों का सिलसिला मंगलवार को शुरू हुआ था. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा, उनकी पत्नी और अन्य लोगों ने सरयू नदी तट पर कलश पूजन किया. इसके पहले राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा था कि अनुष्ठान शुरू हो गया है और 22 जनवरी तक जारी रहेगा. 11 पुजारी सभी देवी-देवताओं का आह्वान करते हुए अनुष्ठान कर रहे हैं.

गौरतलब है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 11 दिवसीय अनुष्ठान कर रहे हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी थी.

यह भी पढ़ें- 'असली' शिवसेना की लड़ाई: शिंदे गुट की याचिका पर HC का स्पीकर को नोटिस, उद्धव की अर्जी पर 22 जनवरी को SC में सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
Xप्लेन: दतिया में 16 महीने की बच्ची की मौत, भारत में कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
भारत में कुपोषण का काला सच, कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget