एक्सप्लोरर

Ravishankar Prasad Ramlala Lawyer: प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंच रहे रामलला के वकील भी, जानिए कौन हैं वो

Ravishankar Prasad Invited As Ramlala Lawyer: अयोध्या विवाद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में BJP नेता रविशंकर प्रसाद ने रामलला के वकील की भूमिका निभाई थी. उन्हें उसी रूप में आमंत्रित किया गया है.

Ram Mandi Inauguration Ceremony: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद को भी निमंत्रण मिला जो कि अपने आप में बेहद खास है. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें रामलला के वकील के तौर पर आमंत्रित किया गया है और वह अयोध्या पहुंच चुके हैं. वह पार्टी नेता उमा भारती के साथ पहुंचे.

अंग्रेजी अखबार दि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले रवि शंकर प्रसाद ने अयोध्या विवाद की सुनवाई के समय रामलला के वकील के रूप में पक्ष रखा था, इसलिए उन्हें रामलला के वकील के रूप में ही आमंत्रित किया गया है.

इलाहाबाद HC में रामलला के वकील थे प्रसाद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्यवाही के दौरान राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की सुनवाई के दौरान एक वकील के रूप में वह भगवान रामलला के प्रतिनिधि थे. उन्होंने वकालतनामा जमा किया था और पक्ष भी रखा था. हालांकि, बाद में जब मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए आया तो प्रसाद एक वकील के रूप में भाग नहीं ले सके क्योंकि वह उस समय केंद्रीय मंत्री थे.

बहरहाल, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सुनवाई ही राम मंदिर फैसले का आधार बनी थी. हाईकोर्ट ने फैसले में मंदिर निर्माण की बात की थी लेकिन मुस्लिम पक्ष को भी जमीन देने की बात थी. इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई और 9 नवंबर 2019 को वह ऐतिहासिक फैसला आया जिसमें अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का आदेश दिया गया था. 1045 पन्नों के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर निर्माण शुरू हुआ था और 22 जनवरी, 2024 को प्राण प्रतिष्ठा है.

कौन-कौन वीआईपी गेस्ट्स पहुंचे?

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कई वीआईपी अतिथि पहुंचे जिनमें सचिन तेंदुलकर, साइना नेहवाल, राजकुमार राव, अमिताभ बच्चन, तेलुगू स्टार राम चरण, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ (जैकी के बेटे), आयुष्मान खुराना, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल सहित कई सितारे हैं. आरएसएस चीफ मोहन भागवत भी अयोध्या में हैं, जबकि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहले से ही वहां थे. 

ये भी पढ़ें:Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: कौन हैं पुजारी लक्ष्मीकांत दीक्षित? रामलला की मूर्ति में प्रतिष्ठित करेंगे भगवान राम के प्राण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget