एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: कौन हैं पुजारी लक्ष्मीकांत दीक्षित? रामलला की मूर्ति में प्रतिष्ठित करेंगे प्राण

लक्ष्मीकांत दीक्षित मूल रूप से महाराष्ट्र के शोलापुर जिले के रहने वाले हैं. लेकिन कई पीढ़ियों से उनका परिवार काशी में रह रहा है. पंडित लक्ष्मीकांत सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य हैं.

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ समय करीब आ गया है. सोमवार (22 जनवरी 2024) को दोपहर 12.30 बजे से 1 बजे के बीच रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. प्राण प्रतिष्ठा के लिए करीब 84 सेकंड का मुहूर्त है. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 121 पुजारियों की टीम करेगी. काशी के विद्वान लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य पुजारी होंगे. लक्ष्मीकांत दीक्षित समेत 5 लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गर्भगृह में मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं कि लक्ष्मीकांत दीक्षित कौन हैं?

लक्ष्मीकांत दीक्षित मूल रूप से महाराष्ट्र के शोलापुर जिले के रहने वाले हैं. लेकिन कई पीढ़ियों से उनका परिवार काशी में रह रहा है. उनके पूर्वजों ने नागपुर और नासिक रियासतों में भी कई धार्मिक अनुष्ठान कराए हैं. 

कौन हैं लक्ष्मीकांत दीक्षित?

लक्ष्मीकांत दीक्षित वाराणसी के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य हैं. सांगवेद महाविद्यालय की स्थापना काशी नरेश के सहयोग से की गई थी. पंडित लक्ष्मीकांत की गिनती काशी में यजुर्वेद के अच्छे विद्वानों में होती है. उन्हें पूजा पद्धति में भी महारत हासिल है. लक्ष्मीकांत दीक्षित ने वेद और अनुष्ठानों की दीक्षा अपने चाचा गणेश दीक्षित भट्ट से ली थी.

पंडित लक्ष्मीकांत के पूर्वज मशहूर पंडित गागा भट्ट भी हैं, जिन्होंने 17वीं शताब्दी में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक कराया था. लक्ष्मीकांत दीक्षित की अध्यक्षता में 121 पंडितों की टीम 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान करा रहे हैं. इस टीम में काशी के 40 से अधिक विद्वान शामिल हैं.


राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बीच अयोध्या में दिनभर चलेंगे कार्यक्रम

- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अयोध्या के चिन्हित 100 जगहों पर सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकलेगी. प्रदेश के विभिन्न अंचलों के लोकनृत्यों के 1500 कलाकार एवं संस्कृति मंत्रालय के क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों के 200 कलाकारों द्वारा सांस्कृति प्रस्तुतियां दी जाएंगी.
- शाम 6 से 7 बजे तक रामलीला की प्रस्तुति रामकथा पार्क में होगी.
- शाम 6.30 से 7 बजे तक सरयू आरती राम की पैड़ी पर होगी. 
- शाम 7 से 7.30 बजे तक प्रोजेक्शन शो राम की पैड़ी पर होगा. 
- शाम 7 से 8 बजे तक राम गायन वाटेकर सिस्टर्स द्वारा रामकथा पार्क में होगी.
- शाम 7 से 8 बजे तक भजन संध्या शर्मा बंधु द्वारा तुलसी उद्यान में होगी.
- शाम 7.30 से 7.45 बजे तक लेजर शो राम की पैड़ी पर होगा.
- शाम 7.45 से 7.55 बजे तक इको फ्रेंडली आतिशबाजी राम की पैड़ी पर होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया
फॉर्म-6 पर EC ने दी सफाई, जयराम रमेश बोले- 'शब्दों का ऐसा खेल, जिससे कुछ साफ नहीं होता'
फॉर्म-6 पर EC ने दी सफाई, जयराम रमेश बोले- 'शब्दों का ऐसा खेल, जिससे कुछ साफ नहीं होता'
‘नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार क्षमता’, नवा रायपुर में बोले अमित शाह
‘नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार क्षमता’, नवा रायपुर में बोले अमित शाह

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget