एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: नींव भराई का काम खत्म, दिसंबर 2023 तक राम मंदिर निर्माण पूरा होने की उम्मीद

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की जन्मभूमि पर जहां रामलला का जन्म हुआ था, वहां एक पिलर बनाया गया है और पिलर के ऊपर भगवान राम का एक झंडा लहरा रहा है. इसी जगह पर मंदिर का गर्भ गृह बनाया जाएगा.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. 09 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 05 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के निर्माण का शिलान्यास किया था. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के मुताबिक दिसंबर 2023 तक मंदिर निर्माण का काम पूरा हो जाने की उम्मीद है. आज एबीपी न्यूज़ ने निर्माणाधीन मंदिर परिसर का जायजा लिया और जाना की मंदिर निर्माण का काम कितना आगे बढ़ा है.

भगवान राम की जन्मभूमि पर जहां रामलला का जन्म हुआ था, वहां एक पिलर बनाया गया है और पिलर के ऊपर भगवान राम का एक झंडा लहरा रहा है. इसी जगह पर मंदिर का गर्भ गृह बनाया जाएगा. गर्भ गृह के आसपास नींव भराई का काम पूरा किया जा चुका है. इस काम को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने निजी कंपनी एल ऐंड टी को दिया है जो दिन रात मशीन और मजदूर लगाकर काम पूरा कर रही है.

नींव भराई का काम पूरा

श्रीराम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के लिए नींव भराई का काम पूरा हो चुका है. 48 लेयर का काम पूरा किया जा चुका है. अब स्प्लिन्थ के लिए मिर्जापुर की बलुई मिट्टी से बने पत्थरों को नींव के ऊपर लगाया जाएगा. इन पत्थरों को लगाए जाने के बाद मंदिर निर्माण के लिए जो तराशे हुए पत्थर हैं उनको लगाने का काम शुरू होगा. बताया जा रहा है कि अक्टूबर में मिर्जापुर की बलुई मिट्टी से बने रेड स्टोन पत्थर को लगाने का काम शुरू हो जाएगा.

विश्व हिंदू परिषद ने मंदिर निर्माण के लिए 1989 में शिला पूजन किया था. तभी से पत्थरों को गढ़ने का काम विश्व हिंदू परिषद की कार्यशाला में किया जा रहा है. पुराने डिजाइन के मुताबिक 60 से 65 फीसदी काम पूरा हो चुका था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जब मंदिर निर्माण की तैयारी हुई तब डिजाइन में बदलाव किया गया और मंदिर को और ज्यादा दिव्य और भव्य बनाने के लिए डिजाइन में परिवर्तन किया गया. ऐसे में नए डिजाइन के मुताबिक अभी लगभग 30 से 40 फीसदी पत्थर गढ़ाई का काम पूरा हो चुका है. अब नए सिरे से पत्थरों को गढ़ने का काम किया जा रहा है.

विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि नए डिजाइन के मुताबिक मंदिर की ऊंचाई 161 फीट, लंबाई 400 फीट और चौड़ाई 300 फीट होगी. मंदिर में पांच गुंबद होंगे. पुराने डिजाइन के मुताबिक लगभग 60 से 65% काम पूरा हुआ था लेकिन नए डिजाइन के मुताबिक अभी पत्थर गढ़ाई का 30 से 40 फीसदी काम पूरा हो पाया है. शरद शर्मा ने बताया कि 2022 के अंत तक मंदिर का स्वरूप दिखने लगेगा और दिसंबर 2023 तक भगवान राम का मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा.

वहीं बीजेपी की कोशिश है कि वह जल्द से जल्द मंदिर निर्माण का काम पूरा करे ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव में जाने से पहले मंदिर बनकर तैयार हो जाए. बीजेपी लोगों को बताना चाहती है कि उसने जो तीन वादे किए थे, उनमें दो वादे वह पूरा कर चुकी है. बीजेपी ने अपने एजेंडे में कश्मीर से धारा 370 हटाने, राम मंदिर बनाने और देश में कॉमन सिविल कोड लागू करने की घोषणा की थी. ऐसे में कॉमन सिविल कोड को छोड़कर 2 वायदे पूरे हो चुके हैं और राम मंदिर बीजेपी के एजेंडे का सबसे बड़ा प्रतीक है.

यह भी पढ़ें:
'राम राज्य' का राग अलापने वाली AAP क्या बन पाएगी BJP के लिए चुनौती?
MP School Competition: मध्य प्रदेश के स्कूलों में होगी रामायण के अयोध्या कांड पर प्रतियोगिता, जीतने वाले छात्रों को राम मंदिर में कराए जाएंगे वीआईपी दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget