एक्सप्लोरर

'विमानन घोटाला': दूसरे दिन भी ईडी के सामने पेश हुए प्रफुल्ल पटेल, दो दिनों में 17 घंटे हुई पूछताछ

मामला अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों के लिए हवाई स्लॉट्स तय करने में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज की गई आपराधिक शिकायत से सामने आया.

नई दिल्लीः पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता प्रफुल्ल पटेल कई करोड़ रुपए के कथित उड्डयन घोटाले के कारण एयर इंडिया को हुए घाटे से संबंधित मनि लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए. पटेल सुबह करीब 10 बजे खान मार्केट में एजेंसी के मुख्यालय पहुंचे. वह शाम में सात बजकर 45 मिनट पर वहां से निकले.

अधिकारियों ने बताया कि वह मामले के जांच अधिकारी के साथ करीब नौ घंटे तक रहे. इसमें दोपहर का भोजन और अन्य ब्रेक शामिल हैं. एजेंसी ने सोमवार को भी उनसे पूछताछ की थी. सोमवार को भी ईडी ने उनसे करीब 8 घंटे तक पूछताछ की.

मामले के जांच अधिकारी ने सोमवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत सोमवार को पटेल का बयान दर्ज किया था और ऐसा बताया जा रहा है कि पटेल ने एजेंसी के साथ ‘‘सहयोग’’ किया. अधिकारियों ने बताया था कि राज्य सभा सदस्य पटेल से मंगलवार को फिर से पेश होने को कहा गया था क्योंकि पूछताछ और उनके बयानों की रिकॉर्डिंग अभी जारी है.

क्या है मामला

यह मामला अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों के लिए हवाई स्लॉट्स तय करने में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज की गई आपराधिक शिकायत से सामने आया. इसमें राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया को घाटा हुआ.

जांच एजेंसी ने अदालत में हाल ही में जो आरोपपत्र दायर किया उसमें पटेल (62) को ऐसे व्यक्ति के तौर पर नामजद किया गया जिन्हें उड्डयन लॉबिस्ट दीपक तलवार जानता है. ईडी ने कुछ समय पहले तलवार को गिरफ्तार किया था.

कई लोग हैं इस मामले में नामजद

एनसीपी नेता को मामले में बतौर आरोपी नामजद नहीं किया गया है. पटेल 2004 और 2011 के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रभारी रहे हैं. ईडी पहले ही सरकारी एयरलाइन और उड्डयन मंत्रालय के वरिष्ठ प्रबंधन में कई लोगों से पूछताछ कर चुका है.

मामले में ईडी के आरोपपत्र में तलवार को नामजद किया गया है और दावा किया गया है कि वह पटेल के नियमित संपर्क में था. आरोपपत्र के अनुसार, तलवार ने अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर निजी एयरलाइनों के लिए अनुचित लाभ हासिल किए. तलवार को दुबई से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद इस साल की शुरुआत में ईडी ने गिरफ्तार किया था.

नृपेंद्र मिश्रा पीएम मोदी के प्रमुख सचिव बने रहेंगे, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

बड़ी खबरें: पीलीभीत पहुंचे वरुण गांधी, फिल्मी अंदाज में हुई जनसभा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को धरने से हटा रही पुलिस
Live: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को धरने से हटा रही पुलिस
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget